देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के IET के हॉस्टल में अर्धनग्न होकर ‘दारू बदनाम कर दी’ गाने पर डांस करने और तोड़फोड़ करने के मामले में स्टूडेंट्स को कड़ी सजा मिलेगी। इसे लेकर अनुशासन समिति के सदस्यों की रविवार शाम को इमरजेंसी मीटिंग हो गई, जिसमें कमेटी ने अनुशंसा भी कर दी है। इस मामले में अब कुलगुरु प्रोफेसर राकेश सिंघई से अनुमति लेना बाकी है। हालांकि उन्हें इसकी जानकारी दे दी है। बताया जा रहा है कि सोमवार को उनसे अनुमति भी ले ली जाएगी। अनुशासन समिति के 8 सदस्य हुए शामिल IET निर्देशक डॉ.प्रतोष बसंल ने बताया कि हॉस्टल के वीडियो वायरल होने के पहले हॉस्टल समिति की मीटिंग हो गई थी। रविवार शाम को अनुशासन समिति की इमरजेंसी मीटिंग IET कैंपस में ही बुलवाई गई। 8 सदस्यों ने इसमें अनुशंसा की है, जिसमें उत्पात मचाने वाले स्टूडेंट्स को हॉस्टल से बाहर किया जाएगा। वहीं कल स्टूडेंट्स का आखिरी एग्जाम है उसे देने से वंचित रखा जाएगा, जब तक जांच नहीं होती। इसके अलावा उनका परिणाम भी रोका जाएगा। साथ ही 25 हजार रुपए प्रति स्टूडेंट पेनाल्टी भी लगाई जाएगी। ये मीटिंग सोमवार को होना थी, लेकिन एग्जाम को देखते हुए रविवार को ही ये इमरजेंसी मीटिंग आहुत की गई। ये मीटिंग करीब आधे घंटे से ज्यादा चली। रामानुज छात्र छात्रावास बी के जिस हॉस्टल में ये घटना हुई वहां पर करीब 150 स्टूडेंट्स है। माता-पिता को भी बुलाया जाएगा इस मामले में उत्पात मचाने वाले स्टूडेंट्स के माता-पिता को भी बुलवाया जाएगा और उन्हें इसकी जानकारी दी जाएगी। इधर, IET निदेशक को आशंका है कि नशे की हालत में ये कृत्य किया गया है। हालांकि हॉस्टल में नशा पूरी तरह से जीरो टॉलरेंस पर है। अब ऐसे में ये बात सामने आने पर यहां की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं बताया जा रहा है कि हॉस्टल के 4 वार्डन और एक सीनियर वार्डन को उत्पात मचाने वाले स्टूडेंट्स को हॉस्टल से बाहर का रास्ता दिखाने के लिए बोल दिया गया है। इस मामले में फोटो और वीडियो देखकर स्टूडेंट्स को चिन्हित किया जाएगा। दारू बदनाम कर दी पर किया डांस, जमकर की तोड़फोड़ दरअसल, हॉस्टल रविवार अलसुबह स्टूडेंट्स ने हॉस्टल कैंपस में अर्धनग्न होकर दारू बदनाम कर दी गाने पर जमकर डांस किया। इस दौरान उन पर कुछ स्टूडेंट्स पानी भी फेंकते नजर आए। इसके बाद उन्होंने हॉस्टल की कुर्सियां, टेबल, पानी की टंकी, खिड़कियों के कांच तोड़ दिए। टेबल-कुर्सियां तक यहां से वहां तोड़कर फेंक दी। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। वीडियो सामने आने के बाद से ही यह चर्चा का विषय बन गया। इधर, घटना के बाद रविवार को एबीवीपी के महानगर मंत्री देवेश गुर्जर ने इस घटना को निंदनीय बताया और मामले में दोषियों पर नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की है। साथ ही कहा कि शैक्षणिक संस्थान मंदिर के समान है और वहां की संपत्ति की रक्षा करना प्रत्येक स्टूडेंट का कर्तव्य है। अभाविप छात्रों से भी अपील करती है कि इस प्रकार के कृत्यों का समर्थन न करें जिनसे शिक्षा और शिक्षा के मंदिरों का अपमान होता है।
Source link
#इदर #क #हसटल #म #तड़फड़ #क #मलग #सज #हजर #रपए #परत #सटडट #लगग #पनलट #रजलट #रकग #हसटल #म #डस #कर #मचय #थ #उतपत #Indore #News
Next post



Post Comment