एमजीएम मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल की छत से कूदकर रविवार देर रात जबलपुर निवासी डॉ. अमन पटेल द्वारा आत्महत्या का कारण प्रेम प्रसंग से जुड़ा सामने आ रहा है। …और पढ़ें
HighLights
- MGM कॉलेज सुसाइड केस में बड़ा खुलासा
- प्रेम प्रसंग के चलते डॉक्टर अमन ने दी जान
- परिजनों ने प्रेमिका पर लगाए गंभीर आरोप
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। एमजीएम मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल की छत से कूदकर रविवार देर रात जबलपुर निवासी डॉ. अमन पटेल द्वारा आत्महत्या का कारण प्रेम प्रसंग से जुड़ा सामने आ रहा है। स्वजन ने आरोप लगाया कि कॉलेज के ही नेत्र रोग विभाग की छात्रा से उसका प्रेम प्रसंग था। दोनों शादी करने की बात भी कर रहे थे।
लेकिन प्रेमिका दूसरे युवक से बात करने लग गई, जिससे दुखी होकर डॉ. अमन ने आत्महत्या की है। साथ ही बताया कि घटना के पहले युवती से ही बात की थी, इस पर युवती ने कहा कि बात नहीं करूंगी जो करना है कर लो। इसके बाद वह छत पर पहुंचा था। यह बयान पुलिस को भी दर्ज करवाए हैं।
हॉस्टल वार्डन पर उठे सवाल
वहीं मामले में मेडिकल कॉलेज प्रबंधन की ओर से भी जांच कमेटी बना दी गई है। कमेटी में अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र झंवर को बनाया है। वहीं इसमें डॉ. सुनील अहिरवार, डॉ. अरविंद मंडलोई और हॉस्टल के वार्डन डॉ. रोहित बढ़ेरिया सदस्य हैं।
डॉक्टर द्वारा आत्महत्या करने के कारण और हॉस्टल में व्यवस्थाओं में बरती जा रही लापरवाही की जांच यह कमेटी करेगी। लेकिन इस घटना ने यह साबित कर दिया है हॉस्टलों में वार्डन द्वारा निरीक्षण नहीं किया जाता है। क्योंकि पूरे परिसर में शराब की बोतलें पड़ी हुई हैं।
Source link
#ज #करन #ह #कर #ल #अब #बत #नह #करग.. #हसटल #क #छत #स #कदकर #डकटर #न #द #जन #म #स #कह #थ #अचछ #नह #लग #रह



Post Comment