इंदौर में अब पेट्रोल 110.76 रुपये प्रति लीटर हो गया है, वहीं डीजल के दाम 95.95 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। तीन दिन पहले ही पेट्रोल-डीजल के दामों में ब …और पढ़ें
HighLights
- इंदौर में डीजल अब 95.95 रुपये प्रति लीटर हुआ
- 19 मई से डीजल 93 पैसे, पेट्रोल 95 पैसे प्रति लीटर हुआ महंगा
- 15 मई को पेट्रोल के दाम 3.27 रुपये प्रति लीटर बढ़े थे
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। पेट्रोल-डीजल के दाम एक बार फिर बढ़ गए हैं। 19 मई से डीजल 93 पैसे, पेट्रोल 95 पैसे महंगा हुआ है। 15 मई को पेट्रोल के दाम 3.27 रुपए बढ़े थे, जबकि डीजल 3.09 रुपए कीमतों बढ़ोतरी हुई थी।
इंदौर में अब पेट्रोल 110.76 रुपये प्रति लीटर हो गया है, वहीं डीजल के दाम 95.95 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। तीन दिन पहले ही पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी हुई थी। इंदौर में पेट्रोल 109.81 रुपये प्रति लीटर मिल रहा था, वहीं डीजल 95.02 रुपये प्रति लीटर था।
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में तीन दिन बाद फिर बढ़ोतरी की गई है। इस बार तेल कंपनियों ने डीजल 93 पैसे, पेट्रोल 95 पैसे महंगा किया है। तीन दिन पहले ही पेट्रोल-डीजल तीन रुपये लीटर महंगे हुए थे।
तेल कंपनियों ने एक बार फिर पेट्रोल-डीजल के दामों में बड़ी बढ़ोतरी कर दी है। तेल कंपनियों ने मंगलवार को पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ा दिए। एक सप्ताह के भीतर यह दूसरी बार है जब ईंधन के दाम बढ़ाए गए हैं। इसस तीन दिन पहले ही शुक्रवार को देशभर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा किया था। 15 मई को पेट्रोल के दाम 3.27 रुपए बढ़े थे, जबकि डीजल 3.09 रुपए कीमतों बढ़ोतरी की गई थी। इंदौर में अब पेट्रोल 110.76 रुपये प्रति लीटर हो गया है, वहीं डीजल के दाम 95.95 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। तीन दिन पहले ही पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी हुई थी। इंदौर में पेट्रोल 109.81 रुपये प्रति लीटर मिल रहा था, वहीं डीजल 95.02 रुपये प्रति लीटर था।
पश्चिमी एशिया में चल रहे युद्ध के कारण दुनियाभर में ऊर्जा का बड़ा संकट खड़ा हो गया है। वहीं खाड़ी देशों में चल रहे तनाव का असर भी इस पर पड़ रहा है। अमेरिका और इस्राइल का ईरान के साथ युद्ध शुरू होने के बाद से कच्चे तेल की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई हैं। वैसे अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप और ईरान युद्धविराम के लिए बातचीत कर रहे हैं।
कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने से तेल कंपनियों को हो रहा था घाटा
अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के चलते कच्चे तेल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी हो गई है। वहीं सारी दुनिया के देशों में तेल के दाम बढ़ाए गए थे, लेकिन भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़ाए गए थे। इसके चलते तेल कंपनियों को घाटा हो रहा था। पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए जाने से तेल कंपनियों को कुछ राहत मिली है। युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल आने के बाद भी सरकारी कंपनियां 15 मई तक पेट्रोल और डीजल को पुराने दामों पर बेचती रहीं।
बिलासपुर में ईंधन संकट की अफवाहों पर लगा ब्रेक: पेट्रोल पंपों पर कम हुई कतारें, बंद पड़े ड्राई पंप भी दोबारा खुले
Source link
#तन #दन #बद #फर #बढ #पटरलडजल #क #दम #इदर #म #पटरल #अब #रपय #परत #लटर



Post Comment