विद्यार्थियों ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है। बकायदा इसका वीडियो भी जारी किया है, जिसमें उन्होंने होस्टल की संपत्ति को नुकसान पहुंचने को लेकर माफी भी म …और पढ़ें
HighLights
- समिति की रिपोर्ट पर कुलगुरु लेंगे फैसला, करवाएंगे होस्टल खाली, लगाएंगे जुर्माना
- घटना के दो दिन बीतने के बाद विद्यार्थियों ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है
- छात्रों ने होस्टल की संपत्ति को नुकसान पहुंचने को लेकर माफी भी मांगी है
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग विभाग के होस्टल में तोड़फोड़ मामले में मंगलवार को नया मोड आ गया है। जहां घटना के दो दिन बीतने के बाद विद्यार्थियों ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है। बकायदा इसका वीडियो भी जारी किया है, जिसमें उन्होंने होस्टल की संपत्ति को नुकसान पहुंचने को लेकर माफी भी मांगी है।
यह वीडियो आईईटी निदेशक-होस्टल प्रबंधन और कुलगुरु को भेजा गया है। अब पूरे मामले में कुलगुरु डा. राकेश सिंघई की कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है। समिति की रिपोर्ट सोमवार को उन्हें भेजी गई थी। इस संबंध में गुरुवार को बैठक बुलाई है। हालांकि कुलगुरु ने विद्यार्थियों को होस्टल खाली करने के निर्देश दिए है।
छात्रों ने पाठ्यक्रम पूरा होने पर पार्टी रखी थी
शनिवार रात को इंस्टिट्यूट आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलाजी (आईईटी) के रामानुजन हास्टल में फाइनल ईयर के छात्रों ने पाठ्यक्रम पूरा होने पर पार्टी रखी गई। जहां विद्यार्थियों ने जमकर तोड़फोड की। वायरल वीडियो में खिड़कियों के कांच तोड़ते, फर्नीचर फेंकते और पानी के स्टोरेज टैंक को नुकसान पहुंचाते नजर आए। रविवार को संस्थान हरकत में आया। आनन-फानन में पांच सदस्य समिति गठित कर जांच की गई।
25 हजार जुर्माना लगाने की सिफारिश की गई
सोमवार को समिति की रिपोर्ट ने विद्यार्थियों का रिजल्ट-प्लेसमेंट रोकने और 25 हजार जुर्माना लगाने की सिफारिश की गई। रिपोर्ट से घबराए होस्टल के विद्यार्थियों ने मंगलवार को एक वीडियो जारी किया है, जिसमें तीस से चालीस छात्र नजर आ रहे है। दो मिनट 17 सेकंड के इस वीडियो में विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से माफी मांगी है। साथ ही समिति द्वारा की गई कार्रवाई से राहत देने की गुहार लगाई है। विद्यार्थियों ने गलती स्वीकारते हुए कहा कि होस्टल की संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचना चाहिए। इसके लिए पैनेल्टी जमा कर देंगे। निदेशक डा. प्रतोष बसंल का कहना है कि विद्यार्थियों का वीडियो प्राप्त हुआ है। समिति की रिपोर्ट कुलगुरु को सौंप दी है। अब जो कार्रवाई होना है। उसके लिए वे ही निर्णय लेंगे।
Source link
#दव #अहलय #वशववदयलय #क #आईईट #हसटल #म #तडफड #करन #वल #वदयरथय #न #वडय #जर #कर #मग #मफ



Post Comment