पुलिस जांच में पता चला कि इन पांचों आरोपितों ने डकैती की पूरी योजना में बदमाशों सहायता की थी। आरोपितों ने बैंक के भीतर घुसने वाले बदमाशों को फर्जी सिम …और पढ़ें
HighLights
- फर्जी सिम, ठिकाने और भगाने की कराई थी व्यवस्था।
- इस वारदात में 15 करोड़ के सोने की हुई थी डकैती।
- पुलिस सोने और नकदी बरामदगी का प्रयास कर रही है।
नईदुनिया प्रतिनिधि, सिंगरौली। बैढ़न स्थित बैंक आफ महाराष्ट्र में हुई 15 करोड़ रुपये की डकैती मामले में सिंगरौली पुलिस ने पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। बिहार एसटीएफ और पटना पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए डकैती की साजिश रचने वाले आरोपितों को बिहार और ओडिशा से गिरफ्तार किया गया है।
सभी को बुधवार को सिंगरौली लाया गया। गिरफ्तार आरोपितों में प्रभाकर कुमार, हरभजन और रविनंदन कुमार चंदन शामिल हैं। जांच प्रभावित न हो, इसलिए पुलिस ने दो अन्य आरोपितों के नाम अभी सार्वजनिक नहीं किए हैं।
पुलिस जांच में पता चला कि इन पांचों आरोपितों ने डकैती की पूरी योजना में बदमाशों सहायता की थी। आरोपितों ने बैंक के भीतर घुसने वाले बदमाशों को फर्जी सिम कार्ड उपलब्ध कराए थे और पूरी वारदात का संचालन पर्दे के पीछे रहकर कर रहे थे। डकैती के बाद फरार बदमाशों के लिए सुरक्षित ठिकाने और भगाने की व्यवस्था भी इन्हीं लोगों ने कराई थी।
अब तक छह आरोपित गिरफ्तार
- 17 अप्रैल को बैंक आफ महाराष्ट्र शाखा में हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े धावा बोलकर करीब 15 करोड़ रुपये के सोने के जेवरात और 20 लाख रुपये नकद लूट लिए थे।
- पुलिस ने पंकज शर्मा, छोटू, राजेश कुमार और फंटूश की पहचान की थी। 18 अप्रैल को पुलिस ने बिहार के नालंदा निवासी मास्टरमाइंड कमलेश कुमार को नबीनगर रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया था।
- उसके पास से पुलिस ने 15 लाख 22 हजार रुपये और 61.77 ग्राम सोने के जेवर बरामद किए थे।
- एडिशनल एसपी सर्वप्रिय सिंह ने बताया कि पुलिस लूटे गए सोने और नकदी की बरामदगी का प्रयास कर रही है।
- साथ ही फरार डकैतों और गिरोह के अन्य सदस्यों तक पहुंचना का प्रयास किया जा रहा है।
Source link
#सगरल #बक #डकत #क #पच #आरपत #बहर #और #ओडश #स #गरफतर



Post Comment