Indore News: निगम ने सार्वजनिक की 695 टैंकरों की लिस्ट, पानी बेचने पर होगा एक्शन

Indore News: निगम ने सार्वजनिक की 695 टैंकरों की लिस्ट, पानी बेचने पर होगा एक्शन

इंदौर में जलसंकट के बीच नगर निगम के टैंकरों से पानी बेचने की शिकायतें भी मिल रही हैं। इसके अलावा घरों में पानी बांट रहे कर्मचारी भी लोगों से पैसे की डिमांड कर रहे हैं। इसे देखते हुए नगर निगम ने शहर में पानी बांट रहे  695  टैंकर की सूची जारी की है। साथ ही कुछ नंबर भी जारी किए हैं। जिन पर कॉल कर लोग बता सकते हैं कि यदि नगर निगम में अटैच टैंकर पानी बेचते पाए जा रहे हैं तो उन नंबरों पर शिकायत करें। उन टैंकरों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।

निगमायुक्त क्षितिज सिंघल ने बताया कि शहर में 616 निजी टैंकर किराए पर नगर निगम ने ले रखे हैं, जबकि 79 टैंकर नगर निगम के हैं, जो शहर के 85 वार्डों में पानी बांटने का काम कर रहे हैं। सभी टैंकरों पर निशुल्क जल वितरण के स्टीकर भी लगाए गए हैं। निगमायुक्त ने कहा कि यदि ड्राइवर, क्लिनर या निगम का कर्मचारी टैंकरों से पानी बेचता है या घरों में पानी डालने के एवज में पैसे की मांग करता है तो निवासी निगम द्वारा जारी किए गए नंबर 924499881 या 888985520 पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा 311 एप पर भी शिकायत कर सकते हैं।

आपको बता दें कि शहर में नगर निगम में अटैच टैंकर पानी की टंकियों से भरे जा रहे हैं और उन्हें वार्डों में बांटा जा रहा है। कई बार निजी टैंकर भी टंकियों से पानी भर रहे हैं। इसका कोई हिसाब-किताब ही नहीं रखा जा रहा है। इस तरह की शिकायतें मिलने के बाद अब नगर निगम ने सख्ती शुरू की है।

Source link
#Indore #News #नगम #न #सरवजनक #क #टकर #क #लसट #पन #बचन #पर #हग #एकशन

Previous post

नानावटी अस्पताल में भर्ती होने की खबर पर आई Amitabh Bachchan की प्रतिक्रिया

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। वह अब मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती होने की खबर को लेकर सुर्खियों में आए हैं। अमिताभ को 16 मई को अस्पताल में भर्ती करवाने का दावा किया गया था। इस पर 83 साल के अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया दी है।

अमिताभ बच्चन ने अब खुद बता दिया है कि वह एकदम स्वस्थ हैं और बिल्कुल मस्त हैं। इसी के साथ ही अभिनेता ने एक कहावत से ये झूठा का दावा करने वालों को करारा जवाब दिया है। खबरों के अनुसार, बॉलीवुड के दिग्गज अमिताभ बच्चन ने अस्पताल में भर्ती होने की खबरों पर करारा जवाब दिया है।

उन्होंने एक व्लॉग शेयर कर लिखा कि उन् चील जब होवे शांत तो भैया.. तोते बोलन शुरू करें, इर बिर फत्ते, कहां, चल हमौ, पिलावे सुरु करें। बाजरे दी रोटी खा दी, फू पड़ियों दा, साग रे मुंह में डालन लगई जैसे, बोलन लागे काग रे। सदी के महानायक की इस पोस्ट के बाद प्रशंसकों ने राहत की सांस ली की उनके फेवरेट अभिनेता बिल्कुल ठीक है।

pc: bollywoodlife
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
Amitabh Bachchan, Admission,Nanavati Hospital, bollywood news

Next post

27 Etsy Home Pieces That’ll Have You Putting Your Hands On Your Hips And Saying “Magnificent”

Post Comment