चुनाव में न्यू डोनर कैटेगरी के अंतर्गत कड़े मुकाबले के बीच हरपालसिंह भाटिया ने जीत हासिल की। उन्होंने चुनावी मुकाबले में राजेश अग्रवाल को 124 मतों के …और पढ़ें
HighLights
- न्यू डोनर कैटेगरी में 124 वोटों से राजेश अग्रवाल को हराया
- विक्रम सिंह पुआर और प्रियव्रत सिंह निर्विरोध जीते
- 130 बैलेट पेपर से और 470 लोगों ने स्वयं आकर वोट डाले
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। लंबे समय से चल रहे विवाद के बीच गुरूवार को डेली कालेज बोर्ड आफ गवर्नर्स का चुनाव हुआ। चुनाव में न्यू डोनर कैटेगरी के अंतर्गत कड़े मुकाबले के बीच हरपालसिंह भाटिया ने जीत हासिल की। उन्होंने चुनावी मुकाबले में राजेश अग्रवाल को 124 मतों के बड़े अंतर से हराया।
इस चुनाव में 688 वोटर थे, जिनमें से 130 बैलेट पेपर से और 470 लोगों ने स्वयं आकर वोट डाले। भाटिया को 357 वोट मिले, वहीं अग्रवाल को 233 वोट मिले है। डेली कालेज के दरबार हाल में सुबह नौ से शाम पांच बजे तक मतदान हुआ, इसके बाद मतों की गणना की गई। इसके पूर्व हुए चुनाव में भी न्यू डोनर कैटेगरी में भाटिया ने जीत हासिल की थी।
वहीं पुराने दानदाता श्रेणी के अंतर्गत विक्रम सिंह पुआर, देवास और प्रियव्रत सिंह खिलचीपुर निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए। चुनाव में इस बार विशेष सुरक्षा इंतजाम किए थे। मुख्य द्वार से सभी की जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया। किसी भी बाहरी व्यक्ति को प्रवेश नहीं दिया। चुनाव के बीच एक-दो बार हंगामे जैसी स्थिति भी बनी। पुआर ने बताया कि चुनाव का प्रबंधन अच्छा रहा। बोर्ड के गठन के बाद हमारा पांच वर्षीय का विजन बनाएंगे। वहीं भाटिया ने बताया कि वोटरों ने विश्वास किया और इतनी बड़ी जीत मिली। जो भी आरोप लगे वह सभी गलत थे।
बोर्ड में शामिल होंगे कुल दस सदस्य
संस्थान के नए नियमों और नए संविधान के हिसाब से इस बार डेली कालेज बोर्ड आफ गवर्नर्स में 10 सदस्य शामिल होंगे। इसमें भाटिया का चयन किया गया है। इसके अतिरिक्त बोर्ड में दो सदस्यों की नियुक्ति सरकार की तरफ से की जाएगी, जबकि दो अन्य सदस्य पैरेंट्स कैटेगरी से आएंगे। इसके अलावा तीन सदस्यों का चयन ओल्ड डेलियंस एसोसिएशन के माध्यम से किया जाएगा। जल्द ही नए बोर्ड का गठन किया जाएगा।
चुनाव में लगे कोई आरोप नहीं हुए सिध्द
डेली कालेज बोर्ड का यह चुनाव विवादों और आपसी खींचतान के बीच रहा। चुनाव में प्रत्याशी रहे राजेश अग्रवाल द्वारा कई तरह के आरोप लगाए गए। जिसमें बैलेट पेपर चोरी, बैलेट की जानकारी नहीं आदि शामिल है। लेकिन एक भी आरोप सिध्द नहीं हो पाए।
चुनाव से पहले एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाजी भी हुई। चुनाव अधिकारी ने रिटायर्ड जज सुशील गुप्ता ने कहा कि मैंने निष्पक्ष चुनाव करवाया है।
इंदौर: डेली कॉलेज चुनाव को लेकर चल रहे विवादों के बीच आरोप-प्रत्यारोप हुए तेज
Source link
#इदर #म #डल #कलज #क #बरड #चनव #म #हरपल #सह #भटय #क #मल #बड #जत



Post Comment