×
सीहोर के डाबरी गांव में भीषण आग से मकान राख:  फायर ब्रिगेड पहुंचने से पहले लाखों का राशन, नकदी और दस्तावेज जलकर खाक – Sehore News

सीहोर के डाबरी गांव में भीषण आग से मकान राख: फायर ब्रिगेड पहुंचने से पहले लाखों का राशन, नकदी और दस्तावेज जलकर खाक – Sehore News


सीहोर जिले की इछावर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम डाबरी में शुक्रवार रात एक मकान में आग लग गई। अज्ञात कारणों से लगी इस आग में घर में रखा लाखों रुपए का राशन और गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। यह घटना डाबरी निवासी रेवा राम जाट के घर पर हुई। शुक्रवार रात जब परिवार के सदस्य घर में मौजूद थे, तभी अचानक मकान से आग की लपटें उठने लगीं। आग इतनी तेजी से फैली कि ग्रामीणों के कुछ समझ पाने और उस पर काबू पाने से पहले ही उसने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। परिवार बेघर हुआ, गृहस्थी का सामान खाक
घटना की सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड को दी गई। हालांकि, जब तक दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची, तब तक पूरा मकान और उसमें रखा सारा सामान राख के ढेर में बदल चुका था। प्रत्यक्षदर्शियों और पीड़ित परिवार के अनुसार, आगजनी की इस घटना में खाने-पीने का राशन, कपड़े, महत्वपूर्ण दस्तावेज और नकदी सहित लाखों रुपए का सामान नष्ट हो गया है। रेवा राम जाट का परिवार इस हादसे के बाद बेघर हो गया है। फिलहाल, आग लगने के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द उचित मुआवजा और सहायता राशि प्रदान की जाए।

#सहर #क #डबर #गव #म #भषण #आग #स #मकन #रख #फयर #बरगड #पहचन #स #पहल #लख #क #रशन #नकद #और #दसतवज #जलकर #खक #Sehore #News

Previous post

इंदौर-उज्जैन संभाग को मिलेगा सबसे बड़ा बस नेटवर्क, दौड़ेंगी 979 नई बसें, मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा योजना मंजूर

Next post

इंदौर के छावनी में टूटे 130 मकान-दुकान, चौड़ाई घटी तो नक्शे से लेकर टीडीआर पर सवाल

Post Comment