मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) ने शुक्रवार शाम को राज्य सेवा और वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट घोषित कर दिया। …और पढ़ें
HighLights
- राज्य सेवा और वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित
- राज्य सेवा में 3775 और वन सेवा में 783 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए चयनित
- सितंबर में आयोजित होगी राज्य सेवा और वन सेवा मुख्य परीक्षा
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) ने शुक्रवार शाम को राज्य सेवा और वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट घोषित कर दिया, जिसमें ओबीसी आरक्षण को लेकर निर्धारित 87:13 अनुपात वाले फार्मूले पर परिणाम निकाला गया है। इसके तहत परीक्षा परिणाम मुख्य और प्रावधिक भाग में बांटा गया है। राज्य सेवा में 3775 और वन सेवा में 783 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए चयनित हुए हैं। अधिकारियों के मुताबिक सितंबर में दोनों परीक्षाएं करवाई जाएंगी। आयोग की तरफ से परीक्षा की तारीख तय हो चुकी है।
राज्य सेवा और वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 की अधिसूचना दिसंबर 2025 में जारी की गई थी, जिसमें 155 राज्य सेवा और 36 वन सेवा पद रखे गए थे। फरवरी से मार्च के बीच अभ्यर्थियों ने आवेदन किए। 1 लाख 36 हजार अभ्यर्थियों के लिए 52 जिलों के 365 केंद्रों पर 26 अप्रैल को परीक्षा आयोजित की गई।
98 हजार अभ्यर्थी उपस्थित रहे
केंद्रों पर 72 प्रतिशत यानी 98 हजार अभ्यर्थी उपस्थित रहे। आयोग ने महज 24 घंटों के भीतर 27 अप्रैल को उत्तरकुंजी जारी कर दी। अभ्यर्थियों से पांच दिनों में आपत्ति दर्ज करवाना थी। 19 मई को गलत जवाब सुधारकर अंतिम उत्तरकुंजी जारी की गई।
शुक्रवार शाम को आयोग ने प्रारंभिक लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित किया, जिसमें मुख्य भाग में 140 पदों के लिए 3044 और प्रावधिक भाग में 15 पदों के लिए 731 अभ्यर्थियों की सूची जारी की गई है। जबकि वन सेवा के मुख्य भाग में 35 पदों के लिए 741 और प्रावधिक भाग में एक पद के लिए 42 अभ्यर्थियों की सूची जारी की गई है।
Source link
#MPPSC #न #जर #कय #रजय #सव #और #वन #सव #पररभक #परकष #क #परणम #सतबर #म #हग #मखय #परकष



Post Comment