नीमच कैंट थाना क्षेत्र के कनावटी स्थित ज्ञानोदय अस्पताल में शुक्रवार शाम इलाज के दौरान एक बुजुर्ग की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। सूचना मिलने पर कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया। सीने में दर्द के बाद पहुंचे थे अस्पताल मृतक की पहचान प्रहलाद विटोल (68) निवासी ग्राम जावी के रूप में हुई है। उनके बेटे भरत विटोल ने बताया कि गुरुवार को सीने में हल्का दर्द होने पर उनके पिता सामान्य जांच के लिए खुद बस से नीमच के ज्ञानोदय अस्पताल पहुंचे थे। अस्पताल में ईसीजी और एंजियोग्राफी सहित अन्य जांच की गईं। इसके बाद डॉक्टरों ने बताया कि दिल की तीन नसें ब्लॉक हैं और ऑपरेशन करना पड़ेगा। परिजनों ने लगाया दबाव बनाने का आरोप परिजनों का कहना है कि शुरुआत में वे ऑपरेशन के लिए तैयार नहीं थे। उनका आरोप है कि डॉक्टरों ने गंभीर खतरे की बात कहकर जल्द ऑपरेशन कराने का दबाव बनाया। भरत विटोल के मुताबिक शुक्रवार शाम करीब 4 बजे उनके पिता को ऑपरेशन थिएटर ले जाया गया। उन्होंने बताया कि उनके पिता सामान्य स्थिति में थे और खुद पैदल चलकर ऑपरेशन थिएटर तक गए थे। मौत के बाद अस्पताल में हंगामा ऑपरेशन के दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई। इसके बाद गुस्साए परिजनों ने अस्पताल परिसर में नारेबाजी और हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने डॉक्टरों और अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया। घटना की सूचना मिलने पर कैंट थाना प्रभारी सौरभ शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। करीब एक घंटे तक समझाइश के बाद परिजन शांत हुए। अस्पताल को सील करने की मांग परिजनों ने दोषी डॉक्टरों और अस्पताल प्रबंधन पर कार्रवाई और अस्पताल को सील करने की मांग की है। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल के शवगृह में रखवाया है। शनिवार को डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Source link
#जञनदय #असपतल #म #बजरग #क #मत #परजन #क #हगम #नमच #म #डकटर #पर #लपरवहबलकमलग #क #आरप #असपतल #सल #करन #क #मग #Neemuch #News



Post Comment