×
‘तुम्हारा नल दूसरा है…’ और शुरू हो गई लाठियां, इंदौर में पानी के विवाद के बाद तनाव, 10 लोगों पर FIR

‘तुम्हारा नल दूसरा है…’ और शुरू हो गई लाठियां, इंदौर में पानी के विवाद के बाद तनाव, 10 लोगों पर FIR

पानी के लिए शहर में संघर्ष शुरु हो गया है। विजयनगर में तो जमकर मारपीट हुई है। पुलिस बल तैनात करना पड़ गया है। दस के खिलाफ एफआईआर भी लिखवाई गई है। …और पढ़ें

Publish Date: Sat, 23 May 2026 06:58:34 PM (IST)Updated Date: Sat, 23 May 2026 06:58:34 PM (IST)

सरकारी नल से पानी भरने के लिए छिड़ा संग्राम। (AI से जेनरेट की गई इमेज)

HighLights

  1. सरकारी नल से पानी भरने के लिए छिड़ा संग्राम
  2. मारपीट के बाद 10 लोगों पर एफआईआर दर्ज
  3. पंचौली-प्रजापत परिवार के बीच चले लात-घूंसे

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। पानी के लिए शहर में संघर्ष शुरु हो गया है। विजयनगर में तो जमकर मारपीट हुई है। पुलिस बल तैनात करना पड़ गया है। दस के खिलाफ एफआईआर भी लिखवाई गई है। झगड़े सरकारी नल से पानी भरने पर हुआ था। पुलिस के अनुसार घटना स्कीम-54 स्थित दूरसंचार कालोनी की है।

निगम के सरकारी बोरिंग पर पहले पानी भरने की बात पर विवाद

राधा चेतराम पंचौली ने मुकेश, महावीर प्रजापत, अंशुल प्रजापत, हनी प्रजापत और अमन के खिलाफ रिपोर्ट की है। राधा कालोनी में ही निगम के सरकारी बोरिंग से पानी भरने आई थी। मुकेश, महावीर और अतुल पहले से पानी भर रहे थे। आरोपितों ने राधा को रोका और मारपीट शुरु हो गई।

Source link
#तमहर #नल #दसर #ह.. #और #शर #ह #गई #लठय #इदर #म #पन #क #ववद #क #बद #तनव #लग #पर #FIR

Post Comment