×
UPSC Prelims 2026: इंदौर में 27 केंद्रों पर होगी परीक्षा, 30 मिनट पहले बंद होंगे गेट; मोबाइल-स्मार्ट वॉच पूरी तरह बैन

UPSC Prelims 2026: इंदौर में 27 केंद्रों पर होगी परीक्षा, 30 मिनट पहले बंद होंगे गेट; मोबाइल-स्मार्ट वॉच पूरी तरह बैन

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 रविवार को आयोजित होगी। इंदौर जिले में परीक्षा के लिए 27 केंद्र बनाए गए हैं, जहां 12 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल होंगे।

शनिवार को यूपीएससी परीक्षा को लेकर संभागायुक्त कार्यालय में बैठक आयोजित की गई, जिसमें तैयारियों की समीक्षा की गई। दो सत्र में होने वाली परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे और दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक होगी। परीक्षा संचालन के लिए संभागायुक्त सुदाम खाड़े को परीक्षा समन्वयक अधिकारी बनाया गया है, जबकि संयुक्त आयुक्त शैली कनाश को प्रभारी परीक्षा अधिकारी नियुक्त किया गया है।

तीस मिनट पहले बंद होंगे दरवाजे

परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों को गाइडलाइन का विशेष रूप से पालन करने की हिदायत दी गई है। आयोग के अनुसार केंद्र में प्रवेश परीक्षा शुरू होने से डेढ़ घंटे पहले शुरू हो जाएगा। पहले सत्र के लिए सुबह 9 बजे और दूसरे सत्र के लिए दोपहर 2 बजे के बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं मिलेगा।

इसलिए अभ्यर्थियों को समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने की सलाह दी गई है, ताकि किसी प्रकार की परेशानी न हो।

फोटो आईडी भी रखना अनिवार्य

परीक्षा केंद्र में प्रवेश सिर्फ आयोग द्वारा जारी ई-प्रवेश पत्र और मूल पहचान पत्र के आधार पर ही दिया जाएगा। बिना एडमिट कार्ड और मूल आईडी के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं होगी। अभ्यर्थियों को सिर्फ जरूरी सामग्री जैसे ई-प्रवेश पत्र, पेन, पेंसिल, पहचान पत्र और फोटो की प्रतियां ही साथ ले जाने की अनुमति होगी।

मोबाइल और स्मार्ट वॉच प्रतिबंधित

आयोग ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सख्ती बरती है। मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, डिजिटल घड़ी, ब्लूटूथ, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, हैंड बैग, लाइटर, माचिस और अन्य संचार उपकरण परीक्षा केंद्र के अंदर पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। तलाशी के दौरान यदि कोई परीक्षार्थी ऐसा सामान लेकर आता है, तो उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी स्वयं अभ्यर्थी की होगी। यहां तक कि उन्हें परीक्षा में बैठने नहीं दिया जाएगा। आयोग किसी भी नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं रहेगा।

फोटो से होगा चेहरे का मिलान

परीक्षा में नकल रोकने के लिए केंद्रों पर तीन स्तर पर चेकिंग की व्यवस्था की जाएगी। एडमिट कार्ड से प्रवेश देने के बाद मेटल डिटेक्टर से अभ्यर्थियों की तलाशी ली जाएगी। इसके अलावा फेस ऑथेंटिकेशन प्रक्रिया भी पूरी की जाएगी, जिसमें एडमिट कार्ड के फोटो से अभ्यर्थी के चेहरे का मिलान किया जाएगा। उसके बाद ही परीक्षा कक्ष में प्रवेश मिलेगा।

यह भी पढ़ें- ग्वालियर नगर निगम का बड़ा फैसला, 30 जून से पहले जमा कर दें प्रॉपर्टी टैक्स, मिलेगी 6% की छूट

Source link
#UPSC #Prelims #इदर #म #कदर #पर #हग #परकष #मनट #पहल #बद #हग #गट #मबइलसमरट #वच #पर #तरह #बन

Post Comment