नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। तापमान बढ़ने के साथ ही शहर में जल संकट गहराने लगा है। अभी तक बस्तियों में जल प्रदाय को लेकर दिक्कतें आ रही थीं, लेकिन अब विधानसभा दो में भी पानी घरों में ठीक से नहीं पहुंचाया जा रहा है। शनिवार को डेढ़ हजार से ज्यादा रहवासियों ने विधायक रमेश मेंदोला से गुहार लगाई। पार्षद लाल बहादुर वर्मा ने जल प्रदाय को लेकर समस्या के बारे में विधायक को बताया।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र में मालवा मिल की पानी की टंकी से पानी सप्लाई होता है, मगर सप्ताहभर से कम वाल्व खोला जा रहा है। इसके चलते लोगों के घरों में चार हंडे भी ठीक से नहीं भरा रहे हैं। यहां तक कि रहवासियों ने गंदा पानी आने की शिकायत भी की। तत्काल विधायक ने महापौर पुष्यमित्र भार्गव और अपर आयुक्त मनोज पाठक से जल प्रदाय प्रणाली में गड़बड़ी को लेकर चर्चा की।
सिर्फ दस मिनट आता है पानी
पाटनीपुरा से मालवा मिल के बीच आने वाले वार्ड क्र. 26 की आधा दर्जन कालोनियों के रहवासी इकट्ठा हुए, जो शनिवार को पार्षद लाल बहादुर वर्मा के घर पहुंचे। यहां से डेढ़ हजार से ज्यादा रहवासियों ने रैली बनाकर नंदानगर आए। महिला-पुरुषों के अलावा बच्चे भी शामिल हुए। महिलाओं के हाथों में खाली बर्तन थे। यहां तक कि पार्षद वर्मा ई-रिक्शा में बैठकर लाउडस्पीकर से नगर निगम और भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। ये सभी विधायक मेंदोला के घर पहुंचे।
विधायक और पार्षद के बीच चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि टंकी का वाल्व कम खोलने के साथ ही दस मिनट से ज्यादा पानी नहीं दिया जाता है। कई बार जोनल अधिकारी को शिकायत की गई है, मगर वह इस तरफ ध्यान देने को तैयार नहीं हैं।
टैंकरों को भरने से रोकने का आरोप
पार्षद वर्मा ने कहा कि वार्ड के लिए स्वीकृत टैंकरों को मालवा मिल टंकी से पानी नहीं भरने देते हैं। इसके बारे में महापौर से भी चर्चा की थी तो उन्होंने परदेशीपुरा टंकी से टैंकर भरने की व्यवस्था की, मगर तीन दिन बाद वहां से भी टैंकर को खाली भिजवाया जाने लगा। यह सुनते ही विधायक मेंदोला ने टैंकरों को नंदानगर टंकी से भरने की व्यवस्था कर दी।
साथ ही टंकी पर बैठे निगमकर्मी को भी निर्देश दिए गए। रहवासियों की समस्या सुनने के बाद विधायक ने अपर आयुक्त मनोज पाठक को टंकी का वाल्व बराबर से खोलने पर जोर दिया। साथ ही कालोनियों में नियमानुसार 20 से 25 मिनट जल प्रदाय करने को कहा।
यह भी पढ़ें- त्विषा के लिए जेल बन चुका था ससुराल… खान-पान पर रोकटोक, जबरन मॉर्निंग-ईवनिंग वॉक; व्रत रखने का दबाव और जेब खाली
इलाके के बोरिंग भी हुए बंद
रहवासी विजय जाटवा का कहना है कि पानी को लेकर क्षेत्र में स्थिति बेहद चिंताजनक बनी है, क्योंकि नर्मदा नल में दो दिन छोड़कर पानी दिया जाता है। कम वाल्व खोलने से दस मिनट से ज्यादा पानी नहीं मिलता है। यहां तक कि इलाके के बोरिंग में भी पानी खत्म हो गया है। सप्ताहभर से लोगों को सिर्फ पीने का पानी मिल रहा है।
पार्षद वर्मा का कहना है कि पूरे वार्ड में एक भी पानी की टंकी नहीं है। विधायक से टंकी बनाने के बारे में भी चर्चा हुई। उन्होंने महापौर से बातचीत की और जीर्णमाता मंदिर के पास नर्मदा टंकी के लिए जगह सुनिश्चित की गई है।
Source link
#इदर #म #पन #क #लकर #हहकर #खल #बरतन #लकर #वधयक #क #बगल #पहच #रहवस #नगम #क #खलफ #नरबज

_2026523_21479.jpg?ssl=1)

Post Comment