उड़ानों की सुविधा कम होने से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को परेशानी के अलावा अधिक किराया चुकाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। …और पढ़ें
HighLights
- एयर इंडिया इंदौर-दिल्ली रूट पर अपनी उड़ानों में कमी करने जा रही है
- वर्तमान में एयर इंडिया प्रतिदिन चार उड़ानें इंदौर से दिल्ली के बीच संचालित करती है
- एक जून से आने और जाने की चार उड़ानें बंद हो जाएंगी
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंदौर से दिल्ली के बीच हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए जून से मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। एयर इंडिया इंदौर-दिल्ली रूट पर अपनी उड़ानों में कमी करने जा रही है।
वर्तमान में एयर इंडिया प्रतिदिन चार उड़ानें इंदौर से दिल्ली के बीच संचालित करती है। एक जून से आने और जाने की चार उड़ानें बंद हो जाएगी। उड़ानों की सुविधा कम होने से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को परेशानी के अलावा अधिक किराया चुकाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
पहले से टिकट बुक करा चुके यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है
एयर इंडिया ने जून से अपनी वेबसाइड से दो उडा़नों को हटा दिया है। 31 मई तक दोनों शहरों के बीच चार नानस्टाप उड़ानें उपलब्ध हैं, जबकि जून से केवल दो उड़ानें दिखाई दे रही हैं। जिन उड़ानों को बंद किया जा रहा है, उनमें सुबह और दोपहर की सेवाएं शामिल हैं। इससे पहले से टिकट बुक करा चुके यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।
कंपनी दूसरी उड़ानों में समायोजन या रिफंड का विकल्प दे रही है
बताया जा रहा है कि प्रभावित यात्रियों को कंपनी दूसरी उड़ानों में समायोजन या रिफंड का विकल्प दे रही है। विमान कंपनी ने उड़ानों में कटौती को लेकर कोई अधिकारिक कारण नहीं स्पष्ट किया है। इन उड़ानों के बंद होने के बावजूद इंदौर से दिल्ली के बीच सुबह से रात तक आठ उड़ानों की सुविधा उपलब्ध होगी। इंदौर से सर्वाधिक उड़ानें दिल्ली रूट पर ही वर्तमान में संचालित हो रही हैं।
ऐसे में अब दिल्ली जाने वाले यात्रियों को परेशानी के साथ ही अधिक किराया चुकाने के लिए भी मजबूर होना पड़ेगा। उड़ानें बंद करने के पीछे कंपनी ने फिलहाल कोई कारण नहीं बताया है, लेकिन पेट्रोल-डीजल के बढ़ते संकट को इसके पीछे की वजह बताया जा रहा है।
Source link
#जन #स #इदरदलल #रट #पर #उडन #क #सखय #म #हग #कम #बढ #सकत #ह #करय #और #यतरय #क #परशन



Post Comment