×
ग्वालियर में जल संरक्षण का महाअभियान आज:  मेहराब साहब की तलैया पर जिला स्तरीय आयोजन; श्रमदान, दीपदान, आरती और जल स्रोतों की सफाई होगी – Gwalior News

ग्वालियर में जल संरक्षण का महाअभियान आज: मेहराब साहब की तलैया पर जिला स्तरीय आयोजन; श्रमदान, दीपदान, आरती और जल स्रोतों की सफाई होगी – Gwalior News

ग्वालियर में गंगा दशहरा के उपलक्ष्य में 25 मई को जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल संरक्षण को जन-आंदोलन का रूप देने के लिए व्यापक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम लक्ष्मीगंज स्थित मेहराब साहब की तलैया पर सुबह 7:30 बजे आयोजित होगा। कार्यक्रम में सांसद Bharat Singh Kushwah मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। शाम 6:30 बजे बैजाताल पर सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा, जिसमें दीपदान, जलाभिषेक और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। पेट्रोलियम ईंधन की बचत का संदेश देने के उद्देश्य से कलेक्टर Ruchika Chauhan सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी बस से कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। यह बस 25 मई को सुबह 7 बजे बैजाताल से रवाना होगी। राज्य शासन के निर्देशों के तहत नगर निगम के सभी 66 वार्डों, चारों विकासखंडों और नगरीय निकायों में सामूहिक श्रमदान, दीपदान, चुनरी अर्पण और आरती कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। डबरा में नोन-सिंध नदी, मुरार में झिलमिल नदी, भितरवार में पार्वती नदी तथा घाटीगांव के 36 अमृत सरोवरों पर विशेष आयोजन होंगे। अभियान के तहत जिलेभर में कुएं, बावड़ियां, नहरें और नदी घाटों की जनसहयोग से सफाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने नागरिकों से इस महाअभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।

Source link
#गवलयर #म #जल #सरकषण #क #महअभयन #आज #महरब #सहब #क #तलय #पर #जल #सतरय #आयजन #शरमदन #दपदन #आरत #और #जल #सरत #क #सफई #हग #Gwalior #News

Post Comment