×
Indore: लूट के लिए चाकू मारकर की थी हत्या, युवती सहित तीन को आजीवन कारावास

Indore: लूट के लिए चाकू मारकर की थी हत्या, युवती सहित तीन को आजीवन कारावास

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। लूट की नीयत से चाकू से हमला कर युवक की हत्या करने वाले तीन हत्यारों को सेशन कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई। हत्यारों में 20 वर्षीय युवती भी शामिल है।

हत्यारों के नाम जोया अब्बासी, अल्लू उर्फ शाहरुख और आलीम उर्फ बल्लू हैं। तीनों ने रात के समय लिफ्ट के बहाने दो पहिया वाहन चालकों को रोका और हमला किया। इसमें एक युवक की मौत हो गई।

विशेष लोक अभियोजक सुनील मणि त्रिपाठी के मुताबिक वारदात 6 अक्टूबर 2021 को हुई थी। फरियादी सतीश जाटव दोपहिया वाहन से महालक्ष्मी नगर स्थित घर लौट रहा था। उसके साथ साथी देवांशु मिश्रा भी था।

पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास एक बाइक पर दो युवक और एक युवती उनके पास आए और कहा कि इस लडकी को खजराना छोड दो। इस बीच एक लड़के ने देवांशु मिश्रा के गले से चैन छीन ली।

देवांशु चैन छुडाने लगा तो उस लड़के ने उसे चाकू मार दिए। तीनों आरोपितों ने अन्य साथियों को भी चाकू मारे और भाग गए। फरियादी और घायल देवांशु महालक्ष्मी नगर स्थित घर पहुंचे, लेकिन अगले दिन सुबह वह मृत मिला। पुलिस ने हत्या, लूट और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

इसी बीच लसुडिय़ा पुलिस ने जाटव की निशानदेही पर कुछ लोगों को गिरफ्तार कर उनकी शिनाख्त परेड कराई। पुलिस ने तीनों आरोपितों की पहचान होने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया।

अभियोजन ने 14 गवाहों के बयान दर्ज कराए। कोर्ट ने तीनों को हत्या और लूट के लिए दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

Source link
#Indore #लट #क #लए #चक #मरकर #क #थ #हतय #यवत #सहत #तन #क #आजवन #करवस

Post Comment