शहर में रेस्टोरेंट में गंदगी के बीच खाद्य सामग्री तैयार की जा रही है। सोमवार को सी-21 मॉल के सामने जेमिनी मॉल स्थित हेडेली पिज्जा रेस्टोरेंट में खाद्य …और पढ़ें
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। शहर में रेस्टोरेंट में गंदगी के बीच खाद्य सामग्री तैयार की जा रही है। सोमवार को सी-21 मॉल के सामने जेमिनी मॉल स्थित हेडेली पिज्जा रेस्टोरेंट में खाद्य विभाग की टीम पहुंची। मौके पर मैनेजर गणेश शर्मा मिले। निरीक्षण के दौरान रेस्टोरेंट के किचन एवं स्टोरेज क्षेत्र में गंदगी पाई गई। किचन में फ्रिज खोलने पर एवं फर्श पर कॉकरोच चलते हुए दिखाई दिए। खाद्य पदार्थ निर्माण में उपयोग किया जा रहा तेल अत्यधिक जला हुआ एवं काला पाया गया। खाद्य अपशिष्ट के डस्टबिन भी खुले पाए गए तथा तैयार खाद्य पदार्थ बिना ढके हुए पाए गए।
इसके अतिरिक्त कर्मचारियों के मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं पाए गए, पेस्ट कंट्रोल का उचित रिकॉर्ड प्रस्तुत नहीं किया। पानी की जांच रिपोर्ट भी उपलब्ध नहीं कराई गई। यहां बिना बैच नंबर एवं पैकिंग डेट वाले नमक का उपयोग किया जाना पाया गया। मौके से पनीर, दही, जले हुए तेल एवं नमक के कुल चार सैंपल लिए। संबंधित फर्म एवं प्रोपराइटर को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम की धारा 32 के अंतर्गत नोटिस जारी किया जा रहा है। संतोषजनक उत्तर प्राप्त नहीं होने की स्थिति में लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि एफएसएसएआई द्वारा इंपोर्टेड फूड उत्पादों की लेबलिंग संबंधी शिकायतों के आधार पर देशभर में विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। उक्त निर्देशों के परिपालन में आज इंदौर में भी इंपोर्टेड फूड उत्पादों के सर्विलांस सैंपल लिए।
ओल्ड कलकत्ता रोल से मिली बासी खाने की शिकायत
इसके अलावा सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायत पर कार्रवाई करते हुए खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा शिकायतकर्ता से दूरभाष पर चर्चा भी की गई। शिकायतकर्ता द्वारा मंचूरियन राइस खराब एवं बासी परोसे जाने की शिकायत की गई थी। इसके बाद ओल्ड कलकत्ता रोल का निरीक्षण किया गया एवं मंचूरियन राइस का सैंपल लिया।
सेवन कोर्स और मिस्टर बीन से लिए इंपोर्टेड फूड के सैंपल, कलेक्टर बोले- स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर होगी सख्त कार्रवाई
इसी प्रकार स्कीम नंबर 78 स्थित सेवन कोर्स का निरीक्षण कर यहां से इंपोर्टेड फूड के कुल सात सैंपल लिए। मिस्टर बीन से इंपोर्टेड फूड के पांच सैंपल लिए।
कलेक्टर शिवम वर्मा ने कहा है कि आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। गंभीर अनियमितता, गंदगी अथवा उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
यह भी पढ़ें- MP में 123 नए खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की भर्ती… हर साल आएंगे 36 हजार सैंपल, पर लैब्स में जांच की क्षमता नहीं, 6 महीने तक लटकती है रिपोर्ट
Source link
#इदर #क #पजज #रसटरट #म #भयकर #गदग.. #फरज #और #फरश #पर #रगत #मल #ककरच #बन #ढक #रख #थ #खन #और #जल #चक #थ #तल



Post Comment