निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे, जांच शुरू हुई तो पता चला कि जिस लाइन से वार्ड छह की कॉलोनियों में पानी सप्लाई होता है उसे जोड़ा ही नहीं गया। लंबी मशक् …और पढ़ें
HighLights
- इंदौर में पानी के लिए आपस में भिड़े दो वार्डों के रहवासी
- नगर निगम के कुप्रबंधन से तीन कॉलोनियों में हाहाकार
- जल संकट को लेकर सड़क पर उतरे महावर नगर के लोग
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। सोमवार को वार्ड छह और चार के रहवासी आमने-सामने हो गए। दोनों ही का कहना था कि उन्हें पानी नहीं मिल रहा है। किसी कालोनी में ज्यादा पानी पहुंच रहा है तो कहीं पानी बिलकुल नहीं आ रहा। देर तक हंगामा होता रहा।
आखिर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे, जांच शुरू हुई तो पता चला कि जिस लाइन से वार्ड छह की कालोनियों में पानी सप्लाइ होता है उसे जोड़ा ही नहीं गया। लंबी मशक्कत के बाद लाइन जोड़ी गई। उम्मीद जताई जा रही है कि मंगलवार से वार्ड छह की कालोनियों में पानी सप्लाइ नियमित होने लगेगी। मामला वार्ड छह की धर्मराज कालोनी और वार्ड चार की परिहार कालोनी का है।
नई लाइन से जोड़ना ही भूल गए थे कर्मचारी
पार्षद संध्या यादव ने बताया कि धर्मराज कालोनी में बीएसएफ टंकी से पानी सप्लाई होता है। लंबे समय से धर्मराज कालोनी के रहवासी शिकायत कर रहे थे कि पानी नहीं आ रहा है। हमने इसकी शिकायत वरिष्ठों से भी की लेकिन कुछ नहीं हुआ। दूसरी तरफ परिहार कालोनी में सामान्य से ज्यादा पानी सप्लाई हो रहा था।
सोमवार को दोबारा जांच शुरू हुई। खोदाई की गई तो पता चला कि जिस लाइन से धर्मराज कालोनी में पानी सप्लाई होता है उसे नई लाइन से जोड़ा ही नहीं गया था। कर्मचारियों ने लाइन को ऊपर ही छोड़ दिया था। इसके बाद लाइन जोड़ी गई।
पार्षद यादव ने बताया कि निगम की लापरवाही की वजह से हमारे वार्ड की तीन कालोनी धर्मराज, भोलेनाथ और नयापुरा के रहवासी जल संकट झेल रहे थे। इन तीनों कालोनियों में पानी सप्लाइ नहीं हो रहा था। जबकि परिहार कालोनी में दो बार पानी आ रहा था।
यह भी पढ़ें- बाघ की संदिग्ध मौत का सस्पेंस गहराया, जबलपुर वेटरनरी टीम ने किया दूसरा पोस्टमार्टम, जांच के लिए लैब भेजे गए 15 अंग
महावर नगर के लोग सड़क पर उतरे
जल संकट झेल रहे महावर नगर के लोग सोमवार को सड़क पर उतर आए। उन्होंने चौराहे पर जमकर प्रदर्शन किया। रहवासियों ने बताया कि उन्हें दस मिनट भी पानी नहीं मिल रहा। पूरा महावर नगर खोदा पड़ा है। रेस्टोरेशन के नाम पर कोई काम नहीं हुआ।
ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष जतीन थोरात, मनीष मिंडा ने बताया कि कुछ समय पहले क्षेत्र में पाइप लाइन डाली गई थी, लेकिन इसके बावजूद हालत नहीं सुधर रहे थे। सोमवार को लोग सड़क पर उतरे जिसके बाद निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने सुधार का आश्वासन दिया, जिसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ।
Source link
#इदर #म #लपरवह #क #हद.. #कलनय #म #नह #पहच #रह #थ #पन #जच #हई #त #पत #चल #क #लइन #ह #गलत #जड



Post Comment