छावनी…:  10 के बजाय 20 फीट तक तोड़े मकान, मलबा भी नहीं उठा रहे – Indore News

छावनी…: 10 के बजाय 20 फीट तक तोड़े मकान, मलबा भी नहीं उठा रहे – Indore News

मधुमिलन चौराहे से छावनी और जगन्नाथ धर्मशाला तक 136 साल पुरानी बसाहट मलबे में तब्दील हो गई है। जनता विकास और सड़क चौड़ीकरण के खिलाफ नहीं है, लेकिन जिस जल्दबाजी में कार्रवाई हुई, उसने लोगों की जीवनभर की कमाई मिट्‌टी में मिला दी है। करीब 20 हजार वर्गफीट जमीन गई है, लेकिन मुआवजे के नाम पर टीडीआर पॉलिसी दी जा रही है, जिसकी शहर में अभी खरीद-फरोख्त ही शुरू नहीं हो सकी है। मलबा भी लोगों को खुद उठाना पड़ रहा है। निशान से ज्यादा तोड़ा, मोहलत भी नहीं दी
यहां जमीन की कीमत 20 हजार रुपए वर्गमीटर है। लोगों के पास वैध रजिस्ट्रियां हैं। सालों से संपत्ति कर चुका रहे हैं। नियमानुसार 7 दिन का नोटिस मिलना था, लेकिन 1-2 दिन पहले सूचना दी गई। चलते ट्रैफिक में लोग चाहकर भी खुद सामान नहीं हटा पाए। लोगों का आरोप है कि विरोध करने पर निगम कर्मियों ने हवालात में अंदर कराने की धमकी दी। 136 साल पुरानी छावनी मलबे का ढेर बन गई है… लोगों में सड़क चौड़ीकरण से ज्यादा नाराजगी अमले के रवैये से है। कई के मकान निशान से ज्यादा तोड़े, सामान निकालने का वक्त भी नहीं दिया। आप बीती – सामान तक नहीं निकालने दिया विजय मंगल (व्यवसायी): यह हमारी पुश्तैनी जमीन है। निशान 10 फीट का लगाया था, लेकिन 15 फीट तक तोड़ दिया गया।
चेतन गंगवाल: 55 साल से रह रहे हैं। मशीन का पंजा ज्यादा मार दिया, एलिवेशन खराब हो गया। ठीक कराने में 5 लाख लगेंगे।
सुषमा व राजेंद्र पांडे (रिटायर्ड शिक्षक): हाथ जोड़कर अलमारी निकालने का समय मांगा, पर नहीं दिया। उलटा धमकाया।
धरम शर्मा: 1980 में मकान लिया था। 8.5 की जगह 15 फीट तोड़ा। 45 हजार महीने का किराया खत्म, 20 लाख का नुकसान भी।
भारती श्रीवास्तव: घर में शादी थी, एक दिन पहले बहू विदा हुई। सामान नहीं निकालने दिया, मलबा हटाने के 1000 रु. मांग रहे हैं।
सुरेश बंसल: आधा घंटा भी नहीं दिया, सामान मलबे में दब गया। सामान निकालने के लिए लोग ही मलबा नहीं उठाने दे रहे
मलबा हम ही उठवाते हैं, ठेकेदार के कॉन्ट्रेक्ट में मलबा ले जाने का काम भी शामिल रहता है। लोगों ने ही रोक रखा है। उनको कुछ सामान, लोहे के सरिए आदि लेना है, इसलिए हमें मना किया है। वरना हम ही उसे हटवा दें। – अभय राजनगांवकर, अपर आयुक्त

Source link
#छवन.. #क #बजय #फट #तक #तड #मकन #मलब #भ #नह #उठ #रह #Indore #News

Previous post

आयुष्मान खुराना का वीडियो केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के साथ वायरल, इस तरह मनाया ‘कॉमनवेल्थ गेम्स डे’

Commonwealth Games Day: आयुष्मान खुराना ने केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया के साथ कॉमनवेल्थ गेम्स डे मनाया। इस अवसर पर शहर फिटनेस, सामुदायिक भावना और भारत की खेल महत्वाकांक्षाओं के उत्सव में तब्दील नजर आया।

अहमदाबाद के प्रतिष्ठित साबरमती रिवरफ्रंट पर आयोजित इस भव्य कार्यक्रम ने वर्ष 2030 में अहमदाबाद में होने वाले ऐतिहासिक कॉमनवेल्थ गेम्स की दिशा में उत्साह और ऊर्जा को और बढ़ाया।

फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल के 75वें संस्करण में नागरिकों, खिलाड़ियों और फिटनेस प्रेमियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और एक फिट एवं खेल-केंद्रित भारत के निर्माण का संदेश दिया। यह आयोजन देशभर में 8,000 से अधिक स्थानों पर मनाया गया।

इस पहल और भारत के खेल भविष्य को लेकर आयुष्मान खुराना ने कहा,”फिट इंडिया और आगामी कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 का यह सहयोग बेहद खूबसूरत है क्योंकि यह युवा भारतीयों के बीच खेल संस्कृति को प्रेरित कर रहा है। संडेज़ ऑन साइकिल एक बेहद दिलचस्प और भविष्य को ध्यान में रखकर बनाई गई पहल है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विजन और मार्गदर्शन में ऐसी पहलें भारतीय खेलों का भविष्य गढ़ रही हैं।”

आयुष्मान खुराना सरकार के फिट इंडिया मूवमेंट के आधिकारिक एम्बेसडर और “फिट इंडिया आइकॉन” हैं। केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया द्वारा नियुक्त आयुष्मान लगातार नागरिकों को शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का काम कर रहे हैं। वह लोगों को साइक्लिंग जैसी सरल और मजेदार फिटनेस गतिविधियों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित करते हैं।

सिनेमा के साथ-साथ सामाजिक और सार्थक अभियानों से जुड़े रहने वाले आयुष्मान की इस कार्यक्रम में मौजूदगी ने इस राष्ट्रीय अभियान में युवा ऊर्जा और स्टार पावर का संचार किया। यह स्वास्थ्य, वेलनेस और सामुदायिक पहलों के प्रति उनकी निरंतर प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।

अहमदाबाद दौरे के दौरान आयुष्मान खुराना ने अपने हिट कॉमेडी एंटरटेनर पति पत्नी और वो दो के प्रमोशन के लिए अचानक थिएटर विजिट कर फैंस को सरप्राइज भी दिया। थिएटर खचाखच भरा हुआ था और दर्शकों ने जोरदार तालियों और उत्साह के साथ अभिनेता का स्वागत किया, जिससे उनका अहमदाबाद दौरा और भी यादगार बन गया।

Next post

Colombia announces squad for FIFA World Cup 2026 — Full list of players confirmed

Colombia on Monday announced its 26-member squad for the FIFA World Cup 2026 with former Real Madrid star James Rodriguez making the cut for the tournament.

Bayern Munich forward Luis Diaz will headline Nestor Lorenzo’s side as it vies to clinch its first World Cup title. Defender Jhon Duran, who plays for Saudi side Al Nassr, was among the notable absentees.

Colombia did not qualify for the World Cup Finals in 2022 and was knocked out in the Round of 16 by England on penalties in 2018. It’s best finish came in the 2014 edition when it reached the quarterfinals and lost to Brazil.

In 2026, it has been pitted in Group K where it will face title contender Portugal, Uzbekistan, and DR Congo.

COLOMBIA FIFA WORLD CUP 2026 FULL SQUAD

Goalkeepers: C. Vargas, A. Montero, D. Ospina

Defenders: D. Sánchez, J. Lucumí, Y. Mina, W. Ditta, D. Muñoz, S. Arias, J. Mojica, D. Machado

Midfielders: J. Lerma, J. Portilla, R. Ríos, K. Castaño, G. Puerta, J. Arias, J. Carrascal, J. F. Quintero, J. Rodríguez

Forwards: L. Díaz, J. Campaz, A. Gómez, L. Suárez, J. Córdoba, J. Hernández

Published on May 25, 2026

#Colombia #announces #squad #FIFA #World #Cup #Full #list #players #confirmed

Post Comment