×
इंदौर में म्यूल खातों के कमीशन के झगड़े में हुई थी टैक्सी ड्राइवर की हत्या, दो गिरफ्तार

इंदौर में म्यूल खातों के कमीशन के झगड़े में हुई थी टैक्सी ड्राइवर की हत्या, दो गिरफ्तार

रोहित साइबर अपराधियों को म्यूल खातों की सप्लाई करने वाली गैंग से जुड़ा था। उसका कमीशन को लेकर झगड़ा हुआ और डंडों से पीट डाला। …और पढ़ें

Publish Date: Wed, 27 May 2026 10:44:15 AM (IST)Updated Date: Wed, 27 May 2026 10:46:20 AM (IST)

झगड़े के बाद की थी हत्या। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

HighLights

  1. एरोड्रम पुलिस ने दो आरोपितों को पकड़ा, शव छोड़कर भागे दोस्त ने दी जानकारी
  2. उसका कमीशन को लेकर झगड़ा हुआ और डंडों से पीट डाला
  3. बचने की कोशिश में वह दूसरी मंजिल से कूद गया और उसकी मौत हो गई

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। टैक्सी चालक रोहित बेरबेले की हत्या में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। रोहित साइबर अपराधियों को म्यूल खातों की सप्लाई करने वाली गैंग से जुड़ा था। उसका कमीशन को लेकर झगड़ा हुआ और डंडों से पीट डाला। बचने की कोशिश में वह दूसरी मंजिल से कूद गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

एरोड्रम थाना क्षेत्र के सुविधि नगर में रहने वाले रोहित बेरबेले की शनिवार रात हत्या हुई थी। रोहित कार चलाता था। उसके दोस्त शव एमवाय अस्पताल में छोड़कर फरार हो गए थे। अस्पताल में एक्सीडेंट होना बता दिया था। पत्नी निकिता की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर मंगलवार को आरोपित मिलन गौर और ऋतिक ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में बताया घटना में पिंटू गोस्वामी,शैलेंद्र और दादू भी शामिल था। सभी साइबर अपराधियों को म्यूल खातों की सप्लाई करते है। आर्थिक रुप से कमजोर लोगों के खाते खुलवाकर कमिशन पर बेच देते है। इन खातों में डिजिटल अरेस्ट,निवेश के नाम पर ठगी और एपीके फाइल से हैक अकाउंट के रुपये जमा होते है।

आरोपियों ने रोहित से करीब साढ़े चार लाख रुपये मांगे और मारपीट शुरू कर दी

शनिवार को आरोपित हिसाब के लिए एकत्र हुए थे। उनके साथ में रोहित का दोस्त पीयूष भी आया था। पहले होटल शुभमश्री पहुंचे लेकिन होटल संचालक ने शराब पार्टी करने की इजाजत नहीं दी। इसके बाद सभी होटल पवित्र में दो रुम लेकर रुक गए। आरोपितों ने रोहित से करीब साढ़े चार लाख रुपये मांगे और मारपीट शुरू कर दी।

बचने के लिए दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी

बचने के लिए रोहित ने होटल की दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी। गंभीर रुप से घायल रोहित को आरोपित अस्पताल ले गए लेकिन डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पीयूष को पकड़ा तो बताया आरोपितों ने उसको भी पीटा है। उसके सामने ही डंडों से पिटाई की गई थी। जोन-1 के डीसीपी नरेंद्रसिंह रावत के अनुसार शेष आरोपितों की तलाश की जा रही है। म्यूल खाते बेचने और खरीदने वालों की भी जांच की जाएगी।

नासिक में सैलून संचालक की हत्या का आरोपी इंदौर में हुलिया बदल कर छुपा हुआ था, किया गिरफ्तार

Source link
#इदर #म #मयल #खत #क #कमशन #क #झगड #म #हई #थ #टकस #डरइवर #क #हतय #द #गरफतर

Previous post

Congress: कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें तेज, मुख्यमंत्री दे सकते हैं इस्तीफा, कल राजभवन पहुंचेंगे

Next post

इंदौर में डॉक्टर हारोर वेलनेस क्लिनिक के नाम पर महिला से 1.20 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी

Post Comment