×
इंदौर में डॉक्टर हारोर वेलनेस क्लिनिक के नाम पर महिला से 1.20 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी

इंदौर में डॉक्टर हारोर वेलनेस क्लिनिक के नाम पर महिला से 1.20 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी

40 वर्षीय रितु दिलीप मेहता द्वारा शिकायत दर्ज करवाई थी कि दो साल पूर्व डा.हारोर वेलनेस क्लिनिक संपर्क हुआ था। फ्रेंचाइजी के लिए 69 लाख 50 हजार में डील …और पढ़ें

Publish Date: Wed, 27 May 2026 10:35:40 AM (IST)Updated Date: Wed, 27 May 2026 10:35:40 AM (IST)

महिला से 1.20 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी हुई। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

HighLights

  1. क्राइम ब्रांच ने डाक्टर सहित चार डायरेक्टर पर प्रकरण दर्ज कर दिल्ली-एनसीआर में छापे मारे
  2. डॉ. हारोर के दिल्ली और एनसीआर में कईं सेंटर हैं
  3. पांच साल बाद भी फ्रेंजाइजी न मिलने पर पुलिस को शिकायत करना पड़ी

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। दिल्ली के डॉक्टर हारोर वेलनेस क्लिनिक की फ्रेंचाइजी का झांसा देकर 1 करोड़ 20 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। अपराध शाखा ने डॉ. नवनीत हारोर और डॉ. विनिता पाठक सहित चार के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर ली है।

डॉ. हारोर के दिल्ली और एनसीआर में कईं सेंटर है, जो हेयर ट्रांसप्लांट, त्वचा सौंदर्य का उपचार करता है। वह खुद को अंतरराष्ट्रीय हेयर ट्रांसप्लांट सर्जन बताता है और बड़ी हस्तियां उसके पास उपचार करवाने आती है। पुलिस आरोपितों की तलाश में छापे मार कार्रवाई कर रही है।

डीसीपी (अपराध) राजेश कुमार त्रिपाठी के मुताबिक संगम नगर निवासी 40 वर्षीय रितु दिलीप मेहता द्वारा शिकायत दर्ज करवाई थी। महिला ने पुलिस को बताया कि दो साल पूर्व डा.हारोर वेलनेस क्लिनिक संपर्क हुआ था। आरोपित ने फ्रेंचाइजी के लिए 69 लाख 50 हजार में डील हुई थी।

रितु ने अलग-अलग तारीखों पर आरोपितों के खातों में रुपये जमा करवा दिए और बातचीत के लिए वॉट्सएप ग्रूप बना लिया। इसमें डॉ. नवनीत हारोर के अलवा कंपनी के डायरेक्टर डा.विनिता पाठक निवासी ग्रेटर कैलाश पार्ट-1 नई दिल्ली, देब्दुलाल बनर्जी नोयडा, राहुल शावेल निवासी उत्तम नगर दिल्ली को भी जोड़ा गया।

आरोपितों ने दो साल तक मशीने नहीं भेजी और रितु के रुपये हड़प लिए। जानकारी निकालने पर पता चला डाक्टर द्वारा वेंडर को भुगतान न करने पर मशीने नहीं भेजी थी। मामले की पीडिता ने लसूड़िया थाना में शिकायत की पर नोटिस जारी कर केस दबा दिया। पुलिस आयुक्त संतोष कुमारसिंह द्वारा जांच करवाई और मंगलवार को चारों के विरुद्ध एफआइआर दर्ज कर टीम रवाना कर दी।

डेढ़ लाख रुपये माह में सेंटर और ओपनिंग की तारीख भी तय

रितु ने बयानों में बताया कि आरोपितों पर भरोसा कर उसने डेढ़़ लाख रुपये प्रति माह पर जगह भी ले ली थी। आरोपित राहुल दौरा करने आया और उसने अपनी शर्तों के अनुसार आंतरिक साज सज्जा करवाई। उसमें भी उसने 20 लाख रुपये से ज्यादा खर्चा कर दिया। डा.द्वारा बताया कि उनका मापदंड तय है। उसके अनुसार ही सेंटर खुलेगा। उसके कहने पर प्रशिक्षित स्टाफ की भर्ती भी की और महीनों तक सैलरी दी।

इस तरह रितु ने करीब 1 करोड़ 20 लाख रुपये लगा दिए। पांच साल बाद भी फ्रेंजाइजी न मिलने पर पुलिस को शिकायत करना पड़ी। डा.नवनीत के दिल्ली और एनसीआर में डा.हारोर वेलनेस (स्किन और हेयर ट्रांसप्लांट) के नाम क्लिनिक है। डाक्टर स्वयं को स्वर्ण पदक विजेता बताता है। रितु के मुताबिक उन्होंने सेंटर ओपनिंग की तारिख भी तय करवा दी थी। आरोपितों को कईं बार नोटिस भेजे मगर न रुपये लौटाए न ही मशीने भेजी। फिल्मी सितारे और बड़े उद्योगपति भी डाक्टर के क्लिनिक में उपचार करवा चुके है। उसने रितु को करोड़ों रुपये कमाने का प्रलोभन दिया था।

जबलपुर में धोखाधड़ी का नया तरीका, माताजी आपको हमारी मम्मी बुला रही हैं, यह कहकर वृद्धा को सूनसान इलाके में ले जाकर लूटा

Source link
#इदर #म #डकटर #हरर #वलनस #कलनक #क #नम #पर #महल #स #करड #रपय #क #धखधड

Post Comment