×
पूर्व लोकसभा अध्यक्ष ‘ताई’ के फोन पर भी नहीं की सुनवाई, पुलिस आयुक्त को लेना पड़ा एक्शन, टीआई और एसीपी तलब

पूर्व लोकसभा अध्यक्ष ‘ताई’ के फोन पर भी नहीं की सुनवाई, पुलिस आयुक्त को लेना पड़ा एक्शन, टीआई और एसीपी तलब

अरविंद यादव के साथ आरोपियों ने मारपीट कर दी। अरविंद नगर निगम में नौकरी करता है। ताई के घर की बागवानी करने भी जाता है। उसने ताई को कॉल कर घटना बताई। …और पढ़ें

Publish Date: Thu, 28 May 2026 09:40:21 AM (IST)Updated Date: Thu, 28 May 2026 09:40:21 AM (IST)

एएसआई का बेटा ध्रुवसिंह हुआ घायल। (नईदुनिया प्रतिनिधि)

HighLights

  1. पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन (ताई) के फोन पर भी पुलिसवालों ने फरियाद नहीं सुनी
  2. आरोपी थाने में ही पीड़ित को धमकाते रहे
  3. कार भरकर मोहल्ले में घुसे और दहशतगर्दी की

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन (ताई) के फोन पर भी पुलिसवालों ने फरियाद नहीं सुनी। आरोपी थाने में ही पीड़ित को धमकाते रहे। कायमी के बाद कार भरकर मोहल्ले में घुसे और दहशतगर्दी की। बुधवार को पुलिस आयुक्त संतोष कुमारसिंह को एक्शन लेना पड़ा और एसीपी रुबिना मिजवानी, टीआई सियारामसिंह गुर्जर को तलब कर लिया।

नंदबाग कालोनी स्थित न्यू एकता नगर कालोनी का है। अरविंद यादव के साथ राजेश चौहान, संगीता चौहान, विवेक चौहान, अमन चौहान, विक्की चौहान, मिथुन चौहान और अर्जुन चौहान ने मारपीट कर दी। अरविंद नगर निगम में नौकरी करता है। ताई के घर की बागवानी करने भी जाता है। उसने ताई को कॉल कर घटना बताकर अफसरों को फोन लगवाया।

प्रधान आरक्षक ओमप्रकाश ने पहले दूसरे पक्ष की एफआईआर लिख ली। अरविंद की बेटी ऋषिका मेडिकल की पढ़ाई कर रही है। आरोपितों ने पिता-पुत्री को थाना परिसर में ही धमकाया। ताई के बाद उनके बेटे मिलिंद ने भी कॉल लगाया था। बुधवार को सीपी तक खबर पहुंचाई गई।

अरविंद ने तो पुलिसकर्मी पर रुपये लेने का आरोप भी लगाया। आयुक्त ने फरियादी को बुलाकर घटना के बारे में पूछा। हालांकि वह रुपयों से मना कर गया। बाद में एसीपी और टीआई की पेशी हुई। पुलिस ने राजेश की शिकायत पर अरविंद यादव, पवन यादव और महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। अरविंद का आरोप है कि आरोपी घर के बाहर खड़े थे। इसका विरोध करने पर उसको बाहर बुलाकर पीटा गया है।

एएसआई की पत्नी ने एफआईआर के लिए वीडिया जारी कर मांगी मदद

सराफा थाना पुलिस ने तो अपने ही विभाग के एएसआई की मदद नहीं की। बल्कि घायल युवक को डरा धमका कर आरोपितों से समझौता करवा दिया। एएसआई की पत्नी ने इंटरनेट मीडिया पर वीडियो जारी कर मदद मांगी तो आनन फानन एफआइआर दर्ज करना पड़ी।

घटना 22 मई की बताई गई है। एएसआई अशोकसिंह का बेटा ध्रुवसिंह चौपाटी पर गया था। वह निजी कॉलेज में पढ़ाई कर रहा है। टल्ला लगने पर रोहन गुर्जर और उसके साथियों ने हमला कर दिया। ध्रुव थाने पर गया लेकिन पुलिसवालों ने समझौता करवा दिया। उसकी एक आंख की हड्डी में फ्रेक्चर हुआ है। बुधवार को ध्रुव की मां ने वीडियो जारी कर पुलिसवालों की पोल खोली।

उसने बताया कि बेटा दर्द से तड़फ रहा था लेकिन पुलिस ने उसकी एक नहीं सुनी। आरोपितों से दबाव बनाकर समझौता करवा दिया। ध्रुव का पहले निजी अस्पताल में उपचार किया गया। स्थिति देख कर डाक्टर ने दाहोद रेफर किया है। वीडियो सामने आने पर बुधवार को पुलिस ने केस दर्ज किया है। टीआइ राजकुमार लिटोरिया ने सफाई में कहा दोनों पक्ष कायमी नहीं करवाना चाहते थे।

आशीर्वाद समारोह में सैनिक ने नशे में युवती से की मारपीट, फिर मांगी माफी

Source link
#परव #लकसभ #अधयकष #तई #क #फन #पर #भ #नह #क #सनवई #पलस #आयकत #क #लन #पड #एकशन #टआई #और #एसप #तलब

Post Comment