सिनेजीवन: ब्लैक एंड व्हाइट फ्रेम में दिखी सलमान और चित्रांगदा की बॉन्डिंग और नीति मोहन ने शेयर किया चक्रासन वीडियो अभिनेता रामचरण, जान्हवी कपूर स्टारर फिल्म ‘पेड्डी’ सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म में अभिनेता जगपति बाबू भी अहम किरदार में हैं। फिल्म में अपने किरदार अप्पलासूरी के बारे में उन्होंने बताया कि यह बेहद खास है।
अप्पलासूरी के बारे में जानकारी देते हुए जगपति बाबू ने कहा कि परफॉर्मेंस, गेटअप और भावनात्मक गहराई के मामले में यह रोल उनके करियर के टॉप-6 रोल्स में सबसे ऊपर है।
जगपति बाबू ने बताया, “भावनात्मक रूप से, परफॉर्मेंस और गेटअप के लिहाज से अप्पलासूरी मेरा सबसे पसंदीदा रोल है। रामचरण की फिल्म में यह किरदार निभाना मेरे लिए और भी खास है। ‘लेजेंड’ के बाद मैंने कई फिल्में की हैं, लेकिन मेरे दिमाग में आने वाले छह रोल्स की लिस्ट में ‘पेड्डी’ का यह रोल नंबर एक पर है।”
अभिनेता ने किरदार के लुक का पूरा श्रेय फिल्म के निर्देशक बुची बाबू और नेशनल अवॉर्ड विजेता मेकअप आर्टिस्ट रशीद को दिया। उन्होंने कहा कि पहली बार गेटअप पहनते ही उन्हें एहसास हो गया था कि यह किरदार कमाल का होने वाला है। जगपति बाबू ने फिल्म में अपनी डबिंग भी पूरी कर ली है।
आईएएनएस के इनपुट के साथ
Entertainment News,Salman Khan,Nawazuddin Siddiqui
अभिनेता रामचरण, जान्हवी कपूर स्टारर फिल्म ‘पेड्डी’ सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म में अभिनेता जगपति बाबू भी अहम किरदार में हैं। फिल्म में अपने किरदार अप्पलासूरी के बारे में उन्होंने बताया कि यह बेहद खास है।

Post Comment