×
इंदौर में साइबर फ्रॉड… लोन ऐप के जाल में फंसा युवक, फोन हैक कर ब्लैकमेलिंग और लाखों की ठगी

इंदौर में साइबर फ्रॉड… लोन ऐप के जाल में फंसा युवक, फोन हैक कर ब्लैकमेलिंग और लाखों की ठगी

एक युवक को फटाफट लोन ऐप से लोन लेना भारी पड़ गया। बदमाशों ने उसका फोन हैक कर लिया और आपत्तिजनक फोटो बना लिए। बहुप्रसारित करने की धमकी देकर उससे 1 लाख …और पढ़ें

Publish Date: Thu, 28 May 2026 07:50:59 PM (IST)Updated Date: Thu, 28 May 2026 07:50:58 PM (IST)

इंदौर में साइबर फ्रॉड

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। एक युवक को फटाफट लोन ऐप से लोन लेना भारी पड़ गया। बदमाशों ने उसका फोन हैक कर लिया और आपत्तिजनक फोटो बना लिए। बहुप्रसारित करने की धमकी देकर उससे 1 लाख 36 हजार रुपये वसूल भी कर लिए। बाणगंगा पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।

इंस्टाग्राम से ठगी की शुरुआत

पुलिस के अनुसार घटना राहुल गिरी के साथ हुई है। उसने इंस्टाग्राम पर स्वीट मनी ऐप का विज्ञापन देखा था। ऑनलाइन बातचीत की और चार हजार रुपये का लोन ले लिया। आरोपितों ने प्रक्रिया के दौरान राहुल का फोन हैक कर लिया। उनके पास गैलरी, कॉन्टैक्ट नंबर और बैंक की जानकारी चली गई। आरोपितों ने राहुल को धमकाया और एडिटेड फोटो से ब्लैकमेल कर 1 लाख 36 हजार रुपये वसूल कर लिए। परेशान होकर राहुल ने क्राइम ब्रांच को शिकायत कर दी।

फोन अपडेट होते ही उड़ गए लाखों रुपये

मोबाइल अपने आप अपडेट, चालू होते ही 1.89 लाख गायब। निजी कंपनी के कर्मचारी सूरज कुशवाह के साथ भी 1 लाख 89 हजार रुपये का साइबर फ्रॉड हुआ है। विजय नगर पुलिस ने धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज की है।

पुलिस के अनुसार विजय पुत्र तेजराम कुशवाह (ओमेक्स सिटी) का स्वतः ही फोन अपडेशन पर चला गया। उसने फोन स्टार्ट करने की कोशिश की लेकिन नहीं हुआ। बाद में फोन चालू हुआ तो 1 लाख 89 हजार रुपये का ट्रांजैक्शन नजर आया।

यह भी पढ़ें- धार भोजशाला मामला: हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में तीसरी अपील दायर

Source link
#इदर #म #सइबर #फरड.. #लन #ऐप #क #जल #म #फस #यवक #फन #हक #कर #बलकमलग #और #लख #क #ठग

Post Comment