शुक्रवार को इंदौर में सोना केडबरी 800 रुपये सुधरकर 151000 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी चौरसा 500 रुपये सुधरकर 253000 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। वि …और पढ़ें
HighLights
- भारतीय बाजार में भी सोने और चांदी के घटते दामों में आंशिक सुधार हुआ है।
- इदौर में सोना केडबरी 800 रुपये सुधरकर 151000 रुपये प्रति दस ग्राम रही।
- चांदी चौरसा 500 रुपये सुधरकर 253000 रुपये प्रति किलो के भाव पर पहुंची।
नईदुनिया प्रतिनिधि,इंदौर। सोने-चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट के बाद अंतरराष्ट्रीय बुलियन वायदा मार्केट में सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिवस शुक्रवार को देर शाम को दोनों धातुओं की कीमतों में तेजी रही।
कॉमेक्स पर सोना वायदा 153 डॉलर उछलकर 4537 डॉलर प्रति औंस और चांदी वायदा 258 सेंट बढ़कर 75.63 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई जिससे भारतीय बाजार में भी सोने और चांदी के घटते दामों में रुकावट के साथ ही आंशिक सुधार देखने को मिली है।
शुक्रवार को इंदौर में सोना केडबरी 800 रुपये सुधरकर 151000 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी चौरसा 500 रुपये सुधरकर 253000 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। विदेशों में आई जोरदार तेजी का असर इंदौर मार्केट में मामूली रूप से इस लिया पड़ा क्योंकि भारतीय बाजारों में सोने की खरीदी में भारी कमी देखी जा रही है।
ज्वेलर्स का कहना है कि ईरान-अमेरिका युद्ध को लेकर अभी भी अनिश्चितता बनी हुई है जिसके चलते बुलियन मार्केट पूरी तरह अस्थिर है। अगर आगे तेल की कीमतें और बढ़ती है तो महंगाई बढ़ने का बुरा असर सोने की खरीदी पर देखने को मिल सकता है जिससे सोने की तेजी में रुकावट अआ सकती है।
कॉमेक्स वायदा- सोना वायदा 4537 डॉलर तक जाने के बाद ऊपर में 4543 डॉलर और नीचे में 4537 डॉलर प्रति औंस और चांदी 75.63 डॉलर तक जाने के बाद ऊपर में 76.40 डॉलर और नीचे में 74.90 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई।
इंदौर के बंद भाव
सोना केडबरी रवा नकद में 151000, सोना आरटीजीएस में 155300 (जीएसटी अतिरिक्त), सोना 22 कैरेट 142300 रुपये प्रति दस ग्राम (जीएसटी अतिरिक्त) है। गुरुवार को सोना 150200 रुपये पर बंद हुआ। चांदी चौरसा 253000, चांदी आरटीजीएस 263000 चांदी टंच 253000 रुपये प्रति किलो और चांदी सिक्का 2780 रु. प्रति नग बिका। गुरुवार को चांदी 252500 रु. पर बंद हुई थी।
Source link
#सरफ #बजर #वदश #म #जरदर #तज #क #बद #भ #इदर #म #सनचद #ममल #सधर



Post Comment