फरियादी ने बताया कि उसका मोबाइल अपने आप अपडेट पर चला गया और जब फोन चालू हुआ तो सारा डेटा डिलिट हो गया था और 1 लाख 48 हजार रुपये निकाल लिए गए थे। …और पढ़ें
HighLights
- मोबाइल अपने आप अपडेट पर चला गया और स्विच ऑफ हो गया
- जब फोन चालू हुआ तो उसका सारा डेटा डिलिट हो गया था
- उसके बैंक खाते में से 1 लाख 48 हजार रुपये निकाल लिए गए थे
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। यहां हाईटेक धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इस मामले में फरियादी ने पुलिस को बताया कि उसका मोबाइल अपने आप अपडेट पर चला गया और स्विच ऑफ हो गया। जब फोन चालू हुआ तो उसका सारा डेटा डिलिट हो गया था और उसके खाते में से 1 लाख 48 हजार रुपये निकाल लिए गए थे।
मामले में लसूड़िया पुलिस ने सिंगापुर टाउनशिप (तलावलीचांदा) निवासी जितेंद्र त्रिपाठी की शिकायत पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। ठग ने जितेंद्र के खाते से 1 लाख 48 हजार रुपये निकाल लिए।
जितेंद्र त्रिपाठी ने पुलिस को बताया कि 24 मई को शाम करीब 5 बजे मोबाइल अपने आप अपडेट चला गया और स्विच ऑफ हो गया। करीब एक घंटे बाद फोन चालू हुआ तो देखा पूरा डेटा डिलिट हो गया है। कान्ट्रैक्ट नंबर से लेकर फोटो गैलरी भी नहीं है। ठग ने कई बार ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कर खाते से 1 लाख 48 हजार रुपये निकाल लिए थे। मामले को लेकर पुलिस जांच कर रही है।
फेसबुक पर दोस्ती कर जिम ट्रेनर ने युवती से लाखों ठगे
इंदौर। निजी कंपनी की कर्मचारी आनलाइन फ्राड की शिकार हो गई। फेसबुक फ्रेंड ने उससे दो लाख रुपये ठग लिए। रुपये मांगने पर उसने निजी फोटो बहुप्रसारित करने की धमकी दे दी। मल्हारगंज पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की है।
पुलिस के अनुसार लक्ष्मीपुरी कालोनी निवासी पीड़िता से आरोपित की फेसबुक के माध्यम से दोस्ती हुई थी। आरोपित ने प्रथम खन्ना नाम बताया और कहा वह जिम ट्रेनर है।दोनों की फोन और वाट्सएप पर चैटिंग होती थी। आरोपित ने जरुरत के लिए कईं बार रुपये लिए थे। इस कारण पीड़िता ने भरोसा कर लिया। पीड़िता आरोपित से निजी फोटो भी साझा कर चुकी थी। आरोपित ने दो लाख रुपये लेने के बाद पीड़िता से बात बंद कर दी। बाद में पता चला आरोपित ने दूसरे के फोटो से फर्जी आईडी बनाई है।
Source link
#इदर #म #हईटक #धखधड #अपन #आप #मबइल #अपडट #हन #लग #और #गयब #ह #गए #डढ #लख #रपय



Post Comment