×
ब्रिक्स कृषि सम्मेलन की मेजबानी को तैयार इंदौर, कृषि नवाचार, खाद्य सुरक्षा और डिजिटल फार्मिंग पर होगा मंथन

ब्रिक्स कृषि सम्मेलन की मेजबानी को तैयार इंदौर, कृषि नवाचार, खाद्य सुरक्षा और डिजिटल फार्मिंग पर होगा मंथन

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। स्वच्छता में देशभर में पहचान बना चुका इंदौर अब वैश्विक कृषि कूटनीति और नवाचार का केंद्र बनने जा रहा है।

9 से 13 जून तक शहर में आयोजित होने वाला ब्रिक्स कृषि सम्मेलन न केवल मध्यप्रदेश के लिए प्रतिष्ठा और गौरव का अवसर बनने जा रहा है। इस बहुराष्ट्रीय आयोजन में ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी और अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल शामिल होंगे। सम्मेलन को लेकर जिला प्रशासन, पुलिस और नगर निगम ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।

जून में होने वाले आयोजन की तैयारियों के तहत कलेक्टर शिवम वर्मा और पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने एयरपोर्ट से लेकर अतिथियों के ठहरने के स्थान, बैठक स्थल और आवागमन मार्गों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अंतरराष्ट्रीय मेहमानों को मालवा की संस्कृति, पारंपरिक आतिथ्य और सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं का श्रेष्ठ अनुभव मिले।

सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता और आतिथ्य व्यवस्था को लेकर विशेष फोकस

सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता और आतिथ्य व्यवस्था को लेकर विशेष फोकस किया जा रहा है। यह सम्मेलन प्रदेश के लिए कई मायनों में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कृषि वर्ष अभियान के तहत मध्यप्रदेश की कृषि उपलब्धियों, नवाचारों और आधुनिक तकनीकों को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत किया जाएगा। ढक्कन वाला कुआं स्थित हाट बाजार सहित विभिन्न स्थानों पर कृषि प्रदर्शनियां और स्टाल लगाए जाएंगे, जहां प्रदेश की उन्नत खेती, फसल विविधीकरण, जल संरक्षण, तकनीकी खेती और कृषि आधारित स्टार्टअप्स को प्रदर्शित किया जाएगा।

वैश्विक बाजारों तक पहुंच का मिलेगा अवसर

सम्मेलन में वैश्विक खाद्य सुरक्षा, पोषण, जलवायु स्मार्ट कृषि, कृषि व्यापार, किसान कल्याण, आपूर्ति श्रृंखला, डिजिटल कृषि, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, रोबोटिक्स और प्रिसिजन फार्मिंग जैसे भविष्य उन्मुख विषयों पर चर्चा होगी। इससे प्रदेश को कृषि निवेश, तकनीकी साझेदारी और वैश्विक बाजारों तक पहुंच के नए अवसर मिल सकते हैं।

Source link
#बरकस #कष #सममलन #क #मजबन #क #तयर #इदर #कष #नवचर #खदय #सरकष #और #डजटल #फरमग #पर #हग #मथन

Post Comment