×
लॉरेंस और हैरी को शूटर सप्लाई करने वाला बदमाश को इंदौर क्राइम ब्रांच ने हरिद्वार से किया गिरफ्तार

लॉरेंस और हैरी को शूटर सप्लाई करने वाला बदमाश को इंदौर क्राइम ब्रांच ने हरिद्वार से किया गिरफ्तार

हैरी ने विश्वनीय आदमी राजपाल चंद्रावत से विवेक की रैकी करवा ली थी। रुपये की व्यवस्था न करने पर वह विवेक पर हमला करवाना चाहता था। …और पढ़ें

Publish Date: Sat, 30 May 2026 10:34:13 AM (IST)Updated Date: Sat, 30 May 2026 10:34:13 AM (IST)

हरिद्वार से गिरफ्तार हुआ बदमाश। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. अवैध वसूली:फायरिंग के लिए कालोनाइजर विवेक दम्मानी की रैकी करवा चुका था आरोपित
  2. करणी सेना से जुड़े राहुल की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था
  3. कॉलोनाइजर विवेक दम्मानी से हैरी बॉक्सर ने लारेंस के नाम से 5 करोड़ रुपये मांगे थे

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। क्राइम ब्रांच ने गैंगस्टर लारेंस विश्नोई और हैरी बाक्सर को शूटर की सप्लाई करने वाले बदमाश राहुल उर्फ बाबा को हरिद्वार से पकड़ लिया है। करणी सेना से जुड़े राहुल की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था और स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) भी तलाश रही थी।

डीसीपी (अपराध) राजेश त्रिपाठी के अनुसार रेसकोर्स रोड़ निवासी कॉलोनाइजर विवेक दम्मानी से हैरी बॉक्सर ने लारेंस के नाम से 5 करोड़ रुपये मांगे थे। हैरी ने विश्वनीय आदमी राजपाल चंद्रावत से विवेक की रैकी करवा ली थी। रुपये की व्यवस्था न करने पर वह विवेक पर हमला करवाना चाहता था।

विशेष जांच दल (एसआइटी) ने इसके पूर्व राजपाल को कसरावद जेल से गिरफ्तार कर लिया और साजिश नाकाम कर दी। पूछताछ में राजपाल ने बताया फायरिंग और रैकी की जिम्मेदारी बिंजना (देवास) के राहुल पुत्र भारतसिंह राठौर को दी थी।

40 हजार रुपये का ऑनलाइन लेनदेन भी हुआ था

पुलिस ने राहुल की तलाश में छापा मारा लेकिन वह फरार हो गया। एसआईटी ने उसकी गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित करवा लिया। गुरुवार रात पुलिस ने राहुल को हरिद्वार से गिरफ्तार कर लिया। राहुल ने ओडिसा, उत्तराखंड में फरारी काटना स्वीकारा है। उसके विरुद्ध पूर्व में भी आपराधिक मुकदमें दर्ज हो चुके है।

करणी सेना की रैली में मिले और बदमाशों ने बना ली गैंगराहुल ने पूछताछ में बताया कि जून 2024 में सर्व राजपूत समाज द्वारा महाराणा प्रताप की रैली का आयोजन किया था। आरोपित राजपाल से उसकी रैली के दौरान नागदा में मुलाकात हुई थी। उस वक्त राहुल पर 10 लाख रुपये का कर्जा था।

राजपाल ने कर्जा उतारने का आश्वासन दिया और गैंग में शामिल कर लिया। उसने सबसे पहले कसरावद के बायो काटन कारोबारी दिलीपसिंह राठौर पर हमले का जिम्मा सौंपा। राहुल ने अंशूपाल,अमन और मलखान से दिलीप पर गोलियां चलवा दी। विवेक पर हमले की साजिश कर ही रहा था कि राजपाल गिरफ्तार हो गया और राहुल को फरार होना पड़ा।

अनाज कारोबारी को धमकाने के मामले में पूछताछ करेगी एसटीएफ

स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और खरगोन पुलिस द्वारा भी राहुल की तलाश की जा रही है। उसकी गिरफ्तारी पर 15 हजार रुपये का इनाम रखा गया था। क्राइम ब्रांच में दर्ज रंजन मित्तल के केस में भी राहुल का नाम आया था। एसटीएफ दोनों प्रकरणों में गिरफ्तारी लेगी। अशोक नगर के अनाज कारोबारी को धमकाने के मामले में भी राहुल राडार पर है। डीसीपी के अनुसार पुलिस अभी तक राजपाल, नाना उर्फ रोहित बर्रा, सोनू उर्फ रितेश खंगार, सचिन उर्फ वेदप्रकाश शर्मा और कुलदीप सिंह को गिरफ्तार कर चुकी है।

खरगोन के भीलगांव में वेयर हाउस मालिक के घर फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने मांगी 10 करोड़ की फिरौती

Source link
#लरस #और #हर #क #शटर #सपलई #करन #वल #बदमश #क #इदर #करइम #बरच #न #हरदवर #स #कय #गरफतर

Post Comment