शहर में शनिवार अलसुबह अचानक मौसम बदला और बूंदाबांदी हुई। आने वाले दो-तीन दिन बादल छाए रहेंगे और शहर के अलग-अलग हिस्सों में छिट-पुट वर्षा होने की संभाव …और पढ़ें
HighLights
- इंदौर सहित प्रदेशभर में अब प्री मानसून की गतिविधियां दिखाई देंगी
- शहर के अलग-अलग हिस्सों में छिट-पुट वर्षा होने की संभावना है
- शहर में कही-कही गरज-चमक की स्थिति भी दिखाई देगी
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंदौर सहित प्रदेशभर में अब प्री मानसून की गतिविधियां दिखाई देंगी। शहर में शनिवार अलसुबह अचानक मौसम बदला और बूंदाबांदी हुई। आने वाले दो-तीन दिन बादल छाए रहेंगे और शहर के अलग-अलग हिस्सों में छिट-पुट वर्षा होने की संभावना है। शहर में 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से हवाएं चलने की संभावना है। इसके अलावा शहर में कही-कही गरज-चमक की स्थिति भी दिखाई देगी।
भोपाल स्थित मौसम केंद्र के विज्ञानियों के मुताबिक वर्तमान में एक द्रोणिका मध्य पाकिस्तान, राजस्थान, मप्र से होते छत्तीसगढ व उड़ीसा तक जा रही है। इसके प्रभाव से इंदौर सहित प्रदेश के कुछ हिस्सों में वर्षा की गतिविधियां दिखाई दे रही है। शुक्रवार को प्रदेश में दतिया व ग्वालियर में वर्षा दर्ज हुई।
दोपहर में धूप ने तपिश का अहसास करवाया
इंदौर में शनिवार से सोमवार तक बादल छाने के साथ वर्षा की स्थितियां दिखाई देगी। आागामी दिनों में गर्मी से राहत रहेगी लेकिन उसम लोगों को परेशान करेगी। शुक्रवार को शहर में बादल छाए और दोपहर में धूप ने तपिश का अहसास करवाया। शुक्रवार को शहर में अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक था।
शुक्रवार दोपहर में गर्मी ने तपिश का अहसास करवाया। दोपहर में बादल भी छाए। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक शनिवार को शहर में बादल छाए रहेंगे और गर्मी से राहत रहेगी। कुछ हिस्सों में छुटपुट बूंदाबांदी होने की संभावना है। शनिवार को सुबह साढ़े चार के बाद अचानक मौसम बदला और बूंदाबांदी होने लगी। थोड़ी देर की बूंदाबांदी से सड़कें भीग गईं। बूंदाबांदी होने के साथ ही शहर के कई क्षेत्रों में बिजली गुल हो गई। सुबह-सुबह बिजली जाने से गर्मी में शहरवासी परेशान हुए। हालांकि मौसम बदलने से गर्मी से थोड़ी राहत तो मिली है। वहीं बादल छाए रहने से सुबह मौसम सुहाना हो गया।
Source link
#इदर #म #अलसबह #बदल #मसम #छए #बदल #बदबद #क #बद #गरम #स #मल #थड #रहत



Post Comment