×
सबसे स्वच्छ शहर इंदौर का पानी सबसे संक्रमित, 90 प्रतिशत भी पीने योग्य नहीं, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने जारी की पेयजल की लैब टेस्ट रिपोर्ट

सबसे स्वच्छ शहर इंदौर का पानी सबसे संक्रमित, 90 प्रतिशत भी पीने योग्य नहीं, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने जारी की पेयजल की लैब टेस्ट रिपोर्ट

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। देश का सबसे स्वच्छ शहर पेयजल के मामले में सबसे संक्रमित शहर बन गया है। यहां पीने के पानी में वही ईकोलाई और कोलीफोर्म बैक्टिरिया है जो मल में पाया जाता है। नोएडा की एक लैब की रिपोर्ट जारी करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने यह दावा किया।

उन्होंने कहा कि शहर का 90 प्रतिशत से ज्यादा पानी पीने योग्य नहीं है। ट्रिपल इंजन सरकार असल में ट्रिपल अराजक सरकार बन गई है। इतने बुरे हालातों पर भी इंदौर के जनप्रतिनिधि मौन बैठे हैं। पटवारी ने यह भी कह दिया कि ऐसे जनप्रतिनिधियों को इसी दूषित पानी में डूबकर मर जाना चाहिए।

मुख्यमंत्री खुद इंदौर के पेयजल का ऑडिट करवाएं

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि महापौर और निगमायुक्त नागरिकों के अपराधी है। हमारी सरकार बनेगी तो शहर के नागरिकों को दूषित पानी पिलाने वालों पर एफआइआर भी होगी। कांग्रेस ने यह भी मांग रखी कि मुख्यमंत्री खुद इंदौर के पेयजल का आडिट करवाएं।

पत्रकार वार्ता में 259 पेज की एक रिपोर्ट जारी की

शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कांग्रेस नेताओं के साथ पत्रकार वार्ता में 259 पेज की एक रिपोर्ट जारी की। इसमें इंदौर के पेयजल नमूनों की जांच रिपोर्ट है।पटवारी के अनुसार नगरीय सीमा में आने वाली सात विधानसभा क्षेत्रों के अलग-अलग वार्डों से 240 नमूनों की जांच देश की आधुनिकतम व स्वतंत्र लैब में करवाई गई।फरवरी में 26 दिनों तक खुद लैबोरेटरी के कर्मचारियों ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ पेयजल के नमूनों को एकत्र किया था। हर नमूने के साथ जियो टैगिंग और वीडियोग्राफी भी की गई। इंदौर के नागरिकों को ऐसा पानी पिलाया जा रहा है जिससे उन्हें गंभीर बीमारियां हो रही है। पानी में ऐसी अशुद्धियां मिली है जिससे जलजनित संक्रमण से लेकर किडनी फेलियर, अस्थमा और अन्य गंभीर बीमारियां हो रही है।

पॉश कॉलोनी से लेकर बस्तियां तक दूषित

कांग्रेस ने जिन पानी के नमूनों की रिपोर्ट जारी की उनमें रेसकोर्स रोड, संजना पार्क, पत्रकार कालोनी जैसे पाश इलाकों के साथ सुदामा नगर, स्कीम 71, गुमाश्ता नगर, स्कीम 51 जैसे क्षेत्र तो शामिल है हीं। हुकुमचंद मार्ग, नलियाबाखल, बियाबानी जैसे पुराने शहर के हिस्से और कंडीलपुरा से लेकर बालदा कालानो, नया बसेरा जैसी बस्तियों से लिए गए पेयजल के नमूने भी टेस्ट में फेल हुए हैं।कांग्रेस के महासचिव इंजीनियर संजीव सक्सेना रिपोर्ट प्रदर्शित करते हुए यह भी दावा किया कि धातु, घुलनशील खनिज व काई जैसे तत्वों की मात्रा भी पेयजल में मानक से कई गुना अधिक है जिससे अस्थमा से लेकर किडनी फेल होने तक का खतरा है।

पानी पीकर दिखाएं मुख्यमंत्री

जीतू पटवारी ने इंदौर के जनप्रतिनिधियों पर हमला किया और कहा कि इनसे पूछा जाना चाहिए कि इनके लिए दल बढ़ा है या इंदौर की जनता। भागीरथपुरा में लोगों की जान गई। पानी दूषित है फिर भी मंत्री, विधायक और सांसद चुप्पी साधे बैठे हैं। मुख्यमंत्री इंदौर के प्रभारी मंत्री है ऐसे में सुविधा बढ़ना थी लेकिन सिर्फ इंदौर का दोहन हो रहा है। पटवारी ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री को चुनौती देता हूं की इंदौर के ऐसे क्षेत्रों में बंट रहे पानी को वे पीकर दिखाएं। 45 वर्ष से भाजपा का सांसद है लेकिन आज के सांसद तो किसी काम के नहीं है।

नगरीय प्रशासन मंत्री इसी शहर से हैं उन्होंने खुद को हाथ कटा ठाकुर कहा था लेकिन अब जनता के मुद्दों पर उनकी जुबान भी कट गई है।सभी जनप्रतिनिधियों को रिपोर्ट सौंपकर अब कांग्रेसी मौन तोड़ने के लिए कहेंगे। पटवारी ने कहा कि छावनी से लेकर जिंसी तक तोड़फोड़ के मामले में भी भाजपा सरकार मनमानी कर रही है। उज्जैन में मुआवजा दिया जा रहा है और इंदौर में बिना मुआवजे घर-दुकान तोड़े जा रहे हैं।इस मौके पर पूर्व मंत्री सज्जनसिंह वर्मा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे, जिला अध्यक्ष विपिन वानखेड़े व कांग्रेस के तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।

इंदौर हादसे से भी नहीं लिया सबक 50 गांवों में “जहर” बन रहा पानी, सफाई कार्य सिर्फ फाइलों में

Source link
#सबस #सवचछ #शहर #इदर #क #पन #सबस #सकरमत #परतशत #भ #पन #यगय #नह #कगरस #परदश #अधयकष #जत #पटवर #न #जर #क #पयजल #क #लब #टसट #रपरट

Post Comment