अनूपपुर जिले के धनगवां गांव में शौच के लिए गई दो महिलाओं पर भालू ने हमला कर दिया। दोनों गंभीर रूप से घायल हुईं और प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल र …और पढ़ें
HighLights
- धनगवां गांव में भालू ने दो महिलाओं पर हमला किया।
- शौच के लिए खेत गई थीं दोनों घायल महिलाएं।
- एक महिला की कमर, दूसरी के चेहरे पर चोट।
नईदुनिया प्रतिनिधि, अनूपपुर। रविवार की सुबह जिला मुख्यालय से 22 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत धनगवां के पटपरिहा टोला में दो महिलाएं सुबह शौच के लिए घर से कुछ दूर खेत की तरफ गई हुई थी। इस दौरान अचानक जंगल की ओर से आकर विचरण कर रहे एक भालू ने दोनों पर हमला कर दिया। दोनों गंभीर रूप से घायल हैं।
घायलों में 35 वर्षीय गुड्डी पति गोरेलाल कोल के कमर में और 65 वर्षीय वृद्धा त्तिजिया पति रामबदन कोल के चेहरा, छाती और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट आई है। घटना के बाद ग्रामीणों के इकट्ठा होकर हो-हल्ला करने पर भालू जंगल की ओर चला गया।
ग्राम पंचायत धनगवां सरपंच संजय गोठिया ने मौके पर पहुंचकर दोनों घायलों को फुनगा अस्पताल भेजा। घटना की जानकारी मिलने पर वन्यजीव संरक्षक ने शशिधर अग्रवाल ने फुनगा के सामाजिक कार्यकर्ता नारेंद्र प्रताप सिंह और उमेश अग्रवाल से फुनगा अस्पताल पहुंचकर दोनों घायलों की स्थिति को देखकर जानकारी देने का आग्रह किया।
अनूपपुर कर दिया रेफर
अग्रवाल ने उपवन मंडल अधिकारी अनूपपुर प्रकाश मनोहर राव पखाले, वन परिक्षेत्र अधिकारी कोतमा हरीश कुमार तिवारी को घटना की जानकारी दी। दोनों घायलों का ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज किया, जिसके बाद जिला चिकित्सालय अनूपपुर को रेफर कर दिया।
Source link
#अनपपर #म #शच #क #लए #नकल #द #महलओ #पर #भल #क #हमल #चहर #और #छत #पर #आई #गभर #चट



Post Comment