विवाद के दौरान कार सवार युवकों ने तेज रफ्तार में वाहन दौड़ाते हुए कुछ अन्य वाहनों को टक्कर मार दी और कार डिवाइडर में घुस गई। युवकों ने खुद को सैन्यकर् …और पढ़ें
HighLights
- कार सवार युवकों ने तेज रफ्तार में वाहन दौड़ाते हुए कुछ अन्य वाहनों को टक्कर मारी
- आरोपी युवकों ने खुद को सैन्यकर्मी बताते हुए धौंस जमाने की भी कोशिश की
- विवाद बढ़ने पर आसपास मौजूद लोग मदद के लिए पहुंचे
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। सत्यसांई चौराहे पर शनिवार रात को बाइक से जा रहे दंपती के साथ कुछ युवकों ने मारपीट कर दी। विवाद के दौरान कार सवार युवकों ने तेज रफ्तार में वाहन दौड़ाते हुए कुछ अन्य वाहनों को टक्कर मार दी और कार डिवाइडर में घुस गई। आरोपी युवकों ने खुद को सैन्यकर्मी बताते हुए धौंस जमाने की भी कोशिश की। मामले में पुलिस जांच में जुटी है।
जानकारी अनुसार शनिवार रात को महिला बाउंसर के रूप में काम करने वाली रिमझिम बारोसा अपने पति शिखर के साथ महालक्ष्मी नगर में लगे मेले से लौट रही थीं। बांबे अस्पताल के पास वाहन को कट मारने की बात को लेकर उनकी एक कार सवार युवकों से कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर आरोपी युवकों ने खुद को सैन्यकर्मी बताते हुए दंपती से मारपीट कर दी। विवाद बढ़ने पर आसपास मौजूद लोग मदद के लिए पहुंचे।
इसी दौरान कार में सवार आरोपी युवकों ने वाहन तेज रफ्तार में दौड़ा दिया, जिससे कुछ वाहनों को टक्कर लगी और कार डिवाइडर में घुस गई। सूचना मिलते ही विजयनगर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बांबे हॉस्पिटल के पास कट मारने को लेकर कार सवार युवकों की दंपती से कहासुनी हुई थी, जिसके बाद सत्यसांई चौराहे पर आरोपी युवकों ने दंपती का रास्ता रोक लिया और विवाद शुरू कर दिया। आरोप है कि कार में सवार पांच युवकों ने शिखर और रिमझिम के साथ मारपीट की।
बीचबचाव करने पहुंचे लोग
विवाद और मारपीट होते देख आसपास मौजूद लोग पहुंचे और बीच-बचाव का प्रयास किया। विवाद बढ़ने पर भीड़ और युवकों के बीच में भी झड़प हो गई। इस पर कार सवार युवकों ने वाहन दौड़ाकर निकलने का प्रयास किया। इससे कुछ वाहनों को टक्कर लग गई और कार डिवाइड में घुस गई। बाद में क्रेन की मदद से कार को हटाया गया। वहीं, पुलिस ने कार को जब्त कर थाने पहुंचा दिया है।
Source link
#इदर #म #बइक #स #ज #रह #दपत #स #खद #क #फज #बतन #वल #यवक #न #क #मरपट #डवइडर #म #ज #घस #आरपय #क #कर



Post Comment