×
इंदौर-मुंबई हाईवे: खलघाट क्षेत्र में नर्मदा नदी पर बनेगा नया पुल, यातायात का कम होगा दवाब

इंदौर-मुंबई हाईवे: खलघाट क्षेत्र में नर्मदा नदी पर बनेगा नया पुल, यातायात का कम होगा दवाब

वर्ष 2010 में बने पुल के साथ एक नया तीन लेन का समानांतर पुल बनाया जाएगा। दोनों पुलों पर अलग-अलग दिशाओं में वाहनों की आवाजाही होगी, जिससे यातायात का दब …और पढ़ें

Publish Date: Sun, 31 May 2026 07:35:19 AM (IST)Updated Date: Sun, 31 May 2026 07:35:19 AM (IST)

खलघाट में इस पुराने पुल के समानांतर बनेगा नया पुल। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. सिक्स लेन प्रोजेक्ट की डीपीआर दिसंबर तक होगी तैयार
  2. खलघाट क्षेत्र में नर्मदा नदी पर एक नए समानांतर पुल का निर्माण होगा
  3. सड़क सुरक्षा को भी इस परियोजना में विशेष प्राथमिकता दी गई है

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंदौर से मुंबई को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-52 (एनएच-52) को सिक्स लेन में बदलने को लेकर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) डीपीआर बनाने में लगा है। यह रिपोर्ट दिसंबर 2026 तक एनएचएआइ मुख्यालय को सौंपी जाएगी।

परियोजना का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा खलघाट क्षेत्र में नर्मदा नदी पर एक नए समानांतर पुल का निर्माण है। वर्तमान में यहां दो पुल मौजूद हैं। इनमें से करीब 40 वर्ष पुराना पुल भविष्य में स्थानीय और ग्रामीण यातायात के लिए उपयोग किया जाएगा। जबकि वर्ष 2010 में बने पुल के साथ एक नया तीन लेन का समानांतर पुल बनाया जाएगा। दोनों पुलों पर अलग-अलग दिशाओं में वाहनों की आवाजाही होगी, जिससे यातायात का दबाव काफी कम होगा और लंबी दूरी के यात्रियों को राहत मिलेगी।

ब्लैक स्पॉट होंगे चिन्हित

सड़क सुरक्षा को भी इस परियोजना में विशेष प्राथमिकता दी गई है। मार्ग पर ब्लैक स्पाट को चिन्हित किया जाएगा। दुर्घटना संभावित ब्लैकस्पाट्स को सुधारने के लिए स्थायी उपाय किए जाएंगे। खासकर बिजासन घाट क्षेत्र में खतरनाक मोड़ों का पुन डिज़ाइन किया जाएगा। इसके साथ बेहतर जल निकासी व्यवस्था, आधुनिक रोड फर्नीचर, हाई-इंटेंसिटी साइन बोर्ड और उन्नत ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम लगाए जाएंगे। इससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी आने और यात्रियों की सुरक्षा बढ़ने की उम्मीद है।

सर्विस रोड-फ्लाइओवर भी बनेंगे

राजमार्ग से जुड़े शहरी और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में यातायात जाम को कम करने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए जाएंगे। भीड़भाड़ वाले कस्बों में आवश्यकता के अनुसार बायपास और सर्विस रोड का निर्माण होगा। प्रमुख चौराहों और जंक्शनों पर फ्लाईओवर तथा अंडरपास बनाए जाएंगे, जिससे स्थानीय और हाईवे यातायात को अलग-अलग संचालित किया जा सके। इसके लिए अगले महीने एनएचएआइ के अधिकारी और एजेंसी सर्वे करेंगे। उसके बाद डीपीआर में इनके लिए जगह सुनिश्चित की जाएगी।

पुल का डिजाइन भी बना रहे

प्रोजेक्ट डायरेक्टर प्रवीण यादव का कहना है कि सिक्स लेन परियोजना के पूरा होने के बाद इंदौर और मुंबई के बीच यात्रा अधिक तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक हो जाएगी। बढ़ती वाहनों की संख्या को देखते हुए नर्मदा नदी पर नया पुल बनाएंगे। इसका डिजाइन दिसंबर तक पूरा किया जाएगा। मुख्यालय को मंजूरी के लिए भेजेंगे।

Source link
#इदरमबई #हईव #खलघट #कषतर #म #नरमद #नद #पर #बनग #नय #पल #यतयत #क #कम #हग #दवब

Post Comment