ग्वालियर के परीक्षा केंद्र
भारतीय विद्या मंदिर केंद्र पर चार शिफ्टों में कुल 518 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। पहली शिफ्ट में 170 तथा शेष तीन शिफ्टों में 116-116 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
चितौरा रोड स्थित आइओएन डिजिटल जोन केंद्र पर प्रत्येक शिफ्ट में 1157 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। यहां चार शिफ्टों में कुल 4612 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
सागर के परीक्षा केंद्र
अदीना इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस केंद्र पर पहली शिफ्ट में 130 तथा अन्य तीन शिफ्टों में 124-124 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। कुल 502 अभ्यर्थी यहां परीक्षा में शामिल होंगे।
एसएसएचसी जैन इंस्टीट्यूट केंद्र पर भी चार शिफ्टों में कुल 502 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। पहली शिफ्ट में 130 और शेष तीन शिफ्टों में 124-124 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
परीक्षा का समय
पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 8.30 से 9.30 बजे तक होगी। रिपोर्टिंग समय सुबह 7 से 8 बजे तक रहेगा।
दूसरी शिफ्ट की परीक्षा सुबह 11.30 से दोपहर 12.30 बजे तक होगी। रिपोर्टिंग समय सुबह 10 से 11 बजे तक निर्धारित किया गया है।
तीसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 2.30 से 3.30 बजे तक होगी। अभ्यर्थियों को दोपहर 1 से 2 बजे के बीच रिपोर्ट करना होगा।
चौथी शिफ्ट की परीक्षा शाम 5.30 से 6.30 बजे तक होगी। रिपोर्टिंग समय शाम 4 से 5 बजे तक रहेगा।
सुरक्षा पर विशेष फोकस
सेना के अधिकारियों की ओर से पुलिस प्रशासन को सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में पत्र भेजा गया था। इसके बाद संबंधित थाना क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। सुबह से ही पुलिस बल परीक्षा केंद्रों पर तैनात रहेगा।
लिखित परीक्षा का संचालन टीसीएस कंपनी करेगी। परीक्षा ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की जाएगी और परिणाम सेना को उपलब्ध कराए जाएंगे। सेना के अधिकारी पूरी प्रक्रिया की निगरानी करेंगे।
जुलाई में आएगा परिणाम
लिखित परीक्षा पूरी होने के बाद जुलाई में परिणाम घोषित किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। शारीरिक परीक्षा अगस्त में आयोजित की जाएगी।
12 जून तक चलेगी
आज से लिखित परीक्षा प्रारंभ हो जाएगी, जो 12 जून तक चलेगी। सेना के अधिकारी और जवान आब्जर्वर के रूप में तैनात रहेंगे। परीक्षा का संचालन टीसीएस द्वारा किया जाएगा।
– कर्नल पंकज कुमार, निदेशक, सेना भर्ती कार्यालय।
यह भी पढ़ें- त्विषा शर्मा डेथ केस: 40 मिनट की मिस्ट्री पर अटके सास और पति दोनों के जवाब, CBI की पूछताछ में क्या हुआ?
#गवलयर #और #सगर #म #अगनवर #भरत #परकष #जन #स #हजर #यव #आजमएग #कसमत #जन #गइडलइस



Post Comment