इंदौर में पार्सल ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने 1 जून से माल परिवहन भाड़े में 20% वृद्धि की घोषणा की है। …और पढ़ें
HighLights
- डीजल, लेबर और परिचालन लागत बढ़ने से परिवहन भाड़े में वृद्धि
- आज से लागू हुई नई दरें, व्यापारिक संगठनों को दी गई जानकारी
- इंदौर में 600 से ज्यादा पार्सल बुकिंग ऑपरेटर्स बढ़ी दरों पर करेंगे बुकिंग
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। ईंधन की लगातार बढ़ती कीमतों का असर अब आमजन की जेब के साथ ही रोजमर्रा की वस्तुओं पर भी पड़ने वाला है। पार्सल ट्रांसपोर्ट कारोबारी एक जून से माल की बुकिंग 20 प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ करेंगे। इंदौर से प्रतिदिन तीन हजार ट्रक माल प्रतिदिन प्रदेश के साथ ही देशभर में जाता है। व्यापारियों को अब माल की बुकिंग कराने पर अधिक दाम चुकाने होंगे।
इससे दवाई, किराना, हार्डवेयर, इलेक्ट्रानिक और कृषि सामग्री के दाम में बढ़ोतरी होगी। एसोसिएशन आफ पार्सल ट्रांसपोर्ट एवं फ्लीट आनर इंदौर ने डीजल, लेबर और बढ़ती परिचालन लागत को देखते हुए माल परिवहन भाड़े में 20 प्रतिशत की वृद्धि कर दी है। सोमवार से शहर के छह सौ से अधिक पार्सल बुकिंग ऑपरेटर और ट्रांसपोर्टर बढ़ी दरों पर बुकिंग करेंगे। इसका सीधा असर रोजमर्रा के उपयोग की वस्तुओं की कीमतों पर पढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
व्यापारी संगठनों को दी जानकारी
एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश तिवारी का कहना है कि डीजल की कीमतों के अलावा लेबर लागत, टायर-स्पेयर पार्ट्स, टोल टैक्स, बीमा और वाहन रखरखाव खर्च में वृद्धि के कारण परिवहन पर दबाव बढ़ा है। ऐसे में पुरानी दरों पर सेवाएं जारी रखना व्यावहारिक नहीं रह गया था।
एसोसिएशन के सचिव कपिल शर्मा ने बताया कि नई दरें सभी कंपनियों, डिपो, सीएंडएफ एजेंट, डिस्ट्रीब्यूटर और व्यापारिक संस्थानों पर लागू होंगी। एक जून से बनने वाले बिल और एलआर (लारी रिसीट) संशोधित दरों के अनुसार जारी होगी। इसकी जानकारी सभी व्यापारिक संगठनों को दी जा चुकी है।
ऐसे समझें दरों में बढ़ोतरी का असर
उदाहरण के तौर पर इंदौर से भोपाल तक किसी सामान का पार्सल भाड़ा 200 रुपये प्रति क्विंटल है, वह एक जून से 240 रुपये हो जाएगा। इसी तरह रतलाम का वर्तमान भाड़ा 150 रुपये है वह बढ़कर 185 रुपये प्रति क्विंटल के करीब पहुंच जाएगा। इंदौर से महाराष्ट्र माल भेजने में वर्तमान में 3.50 रुपये प्रति किलो खर्च आता है, यह बढ़कर अब 4.20 रुपये प्रति किलो हो जाएगा।
Source link
#डजल #क #रट #बढन #क #असर #परसल #बकग #पर #टरसपटरस #न #आज #स #बढए #दम #करन #समन #सहत #कई #चज #हग #महग



Post Comment