ड़नदस्ता और आरटीओ द्वारा सोमवार सुबह शहर के प्रमुख मार्गों पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। …और पढ़ें
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। यात्रियों की सुरक्षा और परिवहन नियमों के पालन को लेकर संभागीय उड़नदस्ता और आरटीओ द्वारा सोमवार सुबह शहर के प्रमुख मार्गों पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। रेडिसन चौराहा, तीन इमली चौराहा और नेमावर रोड पर 50 से अधिक यात्री बसों की जांच की गई। बिना परमिट संचालन और नियमों के उल्लंघन के मामलों में दो बसों पर कुल एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।
आवश्यक इंतजामों की भी जांच
परिवहन विभाग द्वारा चलाए गए अभियान के दौरान बसों में यात्रियों की सुरक्षा से जुड़े आवश्यक इंतजामों की भी जांच की गई। इस दौरान एक बस ललितपुर से इंदौर तक बिना वैध परमिट यात्रियों का परिवहन करते हुए पकड़ी गई। नियमों के उल्लंघन पर मौके पर ही कार्रवाई करते हुए बस संचालक से 50 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।
वहीं दूसरी बस मुंबई से इंदौर के लिए जारी अस्थायी परमिट के बावजूद नागपुर से इंदौर तक यात्रियों का परिवहन करती मिली। परमिट की शर्तों के उल्लंघन को गंभीर मानते हुए संबंधित बस पर भी 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
आरटीओ अधिकारियों का क्या कहना है
आरटीओ प्रदीप शर्मा ने बताया कि जांच के दौरान बसों में इमरजेंसी गेट, फायर एक्सटिंग्विशर, फर्स्ट एड बॉक्स, आपातकालीन निकास व्यवस्था सहित वाहनों के दस्तावेज, फिटनेस, बीमा, परमिट और अन्य सुरक्षा मानकों की जांच की गई। उन्होंने बताया कि बस संचालकों को सभी नियमों और परमिट शर्तों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। परिवहन विभाग द्वारा आगे भी ऐसे जांच अभियान जारी रहेंगे।
Source link
#इदर #म #RTO #क #बड #कररवई #बन #परमट #दड #रह #बस #पर #लख #रपय #क #जरमन



Post Comment