जबलपुर में बच्चे मोबाइल पर खेल रहे थे गेम, लिंक पर क्लिक किया और कट गए सवा चार लाख रुपये

जबलपुर में बच्चे मोबाइल पर खेल रहे थे गेम, लिंक पर क्लिक किया और कट गए सवा चार लाख रुपये

ट्रांजेक्शन किए बिना बैंक से रुपये कटने के मैसेज आने पर संदेह हुआ। आनलाइन ट्रांजेक्शन के आधार पर पुलिस अज्ञात आरोपितों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। …और पढ़ें

Publish Date: Tue, 02 Jun 2026 10:27:13 AM (IST)Updated Date: Tue, 02 Jun 2026 10:27:13 AM (IST)

मोबाइल पर बच्चे गेम खेल रहे थे। इसी दौरान कोई संदिग्ध लिंक आई। प्रतीकात्‍मक चित्र

HighLights

1. साइबर ठगों ने तीन बैंक खातों से निकाली रकम
2. कोतवाली पुलिस ने दर्ज किया मामला
3. आनलाइन ट्रांजेक्शन के आधार पर जांच जारी

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। शहर के एक व्यापारी के मोबाइल पर बच्चे गेम खेल रहे थे। इसी दौरान कोई संदिग्ध लिंक आई। बच्चों ने उस पर क्लिक कर दिया और फोन से लिंक तीन बैंक खातों से साइबर ठगों ने चार लाख 31 हजार 288 रुपये पार कर लिए। कोतवाली थाना में एफआइआर दर्ज की गई है।

अलग-अलग खातों से रुपये अनजान खातों में ट्रांसफर हो गए

शीतलामाई रोड घमापुर निवासी सौरभ शर्मा की लोहे की दुकान है। उनके बड़े भाई शिरीष शर्मा का मोबाइल 24 मई को घर पर रखा था। उस दौरान बच्चे मोबाइल पर गेम खेल रहे थे। इसके बाद तीन दिन तक उनके अलग-अलग बैंक खातों से रुपये अनजान खातों में ट्रांसफर हो गए।

मोबाइल से जुड़े तीन बैंक खाते साइबर ठगों की पहुंच में आ गए

आशंका है कि बच्चों के द्वारा संदिग्ध आनलाइन लिंक पर क्लिक किए जाने से मोबाइल से जुड़े तीन बैंक खाते साइबर ठगों की पहुंच में आ गए। उसके बाद आरोपितों ने संबंधित बैंक खातों में सेंध लगाई।

मोबाइल फोन से लिंक मंजूलता शर्मा के एसबीआई खाते से 90 हजार रुपये, उनके प्रतिष्ठान शिव गैराज इंटरप्राइजेज के बैंक आफ बड़ौदा खाते से दो लाख 95 हजार 288 रुपये तऔर शिरीष शर्मा के एसबीआई खाते से 46 हजार रुपये निकाल लिए गए। उनके ट्रांजेक्शन किए बिना बैंक से रुपये कटने के मैसेज आने पर संदेह हुआ। तब कुल 4.31 लाख रुपये की ठगी हो चुकी थी।

जीसीएफ कर्मी के खाते से 1.35 लाख रुपये पार

वहीं हनुमानताल थाना क्षेत्र निवासी जीसीएफ (गन कैरिज फैक्ट्री) के एक कर्मचारी के साथ साइबर ठगी हुई। आरोपित ने धोखाधड़ी करते हुए उनके बैंक खातों से 1.35 लाख रुपये पार कर लिए। पुलिस ने सोमवार को अज्ञात आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मोबाइल अचानक आटोमेटिक अपडेट होने लगा

मरघटाई रोड निवासी लक्ष्मीकांत कोल जीसीएफ में मशीनिस्ट के पद पर कार्यरत हैं। 19 मई को सुबह करीब 10 बजे उनका मोबाइल अचानक आटोमेटिक अपडेट होने लगा और बंद नहीं हो रहा था। उन्हें स्वास्थ्य जांच के लिए मदन महल स्थित एक निजी अस्पताल जाना पड़ा।

दोनों खाते मोबाइल से लिंक थे

रात करीब 10 बजे घर लौटकर जब उन्होंने मोबाइल देखा तो उसमें मौजूद सभी एप गायब थे। इसके बाद उन्होंने दोबारा यूपीआइ एप डाउनलोड कर बैंक खाते की जांच की। जांच में पता चला कि बैंक आफ इंडिया सिविल लाइंस खाते से 85 हजार रुपये एवं एसबीआई की विजय नगर शाखा के खाते से 50 हजार रुपये यूपीआइ के माध्यम से निकाल लिए गए हैं। दोनों खाते मोबाइल से लिंक थे। उन्होंने ने आशंका जताई कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने मोबाइल हैक कर यह धोखाधड़ी की है।

यह भी पढ़ें- एमपी में 21 साल बाद फिर दौड़ेंगी सरकारी बसें, इंदौर से होगी शुरुआत, प्राइवेट बसों की मनमानी होगी खत्म

#जबलपर #म #बचच #मबइल #पर #खल #रह #थ #गम #लक #पर #कलक #कय #और #कट #गए #सव #चर #लख #रपय

Previous post

Senegal squad for FIFA World Cup 2026 — Full list of players; Sadio Mane leads attack

Senegal coach Pape Thiaw dropped defenders Moustapha Mbow and Ilay Camara from his preliminary ​squad to finalise his 26-man line-up for the World ‌Cup by FIFA’s deadline on Monday.

Paris FC ​centre-half Mbow and Belgian-born Anderlecht fullback ⁠Camara, who has won three caps, were named in Thiaw’s 28-man wider squad on May 21.

Mbow won his first ‌cap when he played the second half off the bench in the 3-2 ‌friendly loss to the United States in Charlotte ‌on ⁠Sunday, while Camara was an unused substitute.

Sadio ⁠Mane, who scored both of Senegal’s goals against the U.S., remains a leading player for a star-studded Senegal squad that ​looks to be the ‌most potent of the 10 African qualifiers for the World Cup.

Senegal ‌opens its World Cup campaign against France on June 16 in New Jersey in a repeat of its 2002 World Cup meeting in which the African side came out on top against the then-holder.

It also takes on Norway at the ‌same venue (June 22) and Iraq in Toronto (June 26) in Group ​I matches.

Senegal squad for FIFA World Cup 2026:

Goalkeepers: Edouard Mendy, Mory Diaw, Yehvann Diouf

Defenders: Krepin Diatta, Antoine Mendy, Kalidou Koulibaly, ⁠El Hadji Malick Diouf, Mamadou Sarr, Moussa Niakhate, Abdoulaye ⁠Seck, Ismail Jakobs

Midfielders: Idrissa Gana Gueye, Pape Gueye, Lamine Camara, Habib Diarra, Pathe Ciss, Pape ‌Matar Sarr, Bara Sapoko Ndiaye

Forwards: Sadio Mane, Ismaila Sarr, Iliman Ndiaye, Assane Diao, Ibrahim Mbaye, ​Nicolas Jackson, Bamba Dieng, Cherif Ndiaye

Published on Jun 02, 2026

#Senegal #squad #FIFA #World #Cup #Full #list #players #Sadio #Mane #leads #attack

Next post

Jon Stewart Slams Donald Trump’s Crumbling Freedom 250 Concert: ‘Is Anyone Still Performing?’

Post Comment