इंदौर के एरोड्रम क्षेत्र स्थित जैन मंदिर में 3 मई की रात हुई बड़ी चोरी की वारदात में पुलिस को सफलता मिली है। एरोड्रम और तेजाजी नगर थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में फरार चल रहे तीन और आरोपियों को मंगलवार गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई कुछ मूर्तियां भी बरामद की गई हैं। तेलंगाना से दबोचे गए आरोपी डीसीपी जोन-1 नरेन्द्र रावत के निर्देशन में गठित टीम ने इस मामले में लगातार कार्रवाई करते हुए तेलंगाना के नांदेड़ क्षेत्र से लखन, दीपक चौहान और रामबाबू को गिरफ्तार किया है। आरोपी महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में छिपते हुए तेलंगाना पहुंचे थे। पुलिस उनकी लोकेशन ट्रेस कर लगातार निगरानी कर रही थी। सटीक सूचना मिलने पर टीम ने दबिश देकर तीनों को पकड़ लिया। जमीन में गाड़ रखी थीं चोरी की मूर्तियां पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की गई मूर्तियों और अन्य सामान को जमीन में छिपाकर रखने की जानकारी दी। पुलिस ने बताए गए स्थान से मूर्तियां बरामद कर ली हैं। मामले में अन्य सामान की बरामदगी के लिए भी पूछताछ जारी है। पहले महिला सहित चार आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार इस मामले में पुलिस ने 13 मई को ललित चौहान, विशाल केवट, ओमप्रकाश चौहान और गीताबाई मकवाना को गिरफ्तार किया था। इनमें तीन आरोपी खरगोन जिले के निवासी हैं, जबकि गीताबाई तेजाजी नगर क्षेत्र की रहने वाली है। आरोपियों से मिली थी फरार साथियों की जानकारी पहले गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में लखन और उसके साथियों के बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि चोरी की गई शेष मूर्तियां और कलश फरार आरोपियों के पास हैं। इसके बाद पुलिस ने तलाश तेज करते हुए तीनों को गिरफ्तार कर लिया। सीसीटीवी फुटेज से हुई पहचान मंदिर में हुई चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थी। फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर पूरे गिरोह तक पहुंचने में सफलता हासिल की। मामले में आगे की जांच जारी है।
#जन #मदर #स #मरतय #चरन #वल #और #चर #गरफतर #तलगन #स #दबच #गए #आरप #जमन #म #गडकर #रख #थ #मरतय #पहल #सथ #ह #चक #ह #गरफतर #Indore #News



Post Comment