इंदौर का एमआर-10 फ्लाइओवर अगस्त से होगा शुरू, जंक्शन बनने में लगेगा समय
इंदौर का एमआर-10 फ्लाइओवर अगस्त से होगा शुरू, जंक्शन बनने में लगेगा समय
अधिकारियों का कहना है कि अगस्त 2026 से फ्लाइओवर पर दोनों तरफ से वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी जाएगी। निर्माण एजेंसी इन दिनों फ्लाइओवर के दोनों सिरों पर …और पढ़ें
Publish Date: Tue, 02 Jun 2026 10:10:56 AM (IST)Updated Date: Tue, 02 Jun 2026 10:10:56 AM (IST)
एमआर-10 फ्लाइओवर। (फाइल फोटो)
HighLights
1. अगले दो महीने के भीतर फ्लाइओवर का काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं
2. अगस्त 2026 से फ्लाइओवर पर दोनों तरफ से वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी जाएगी
3. फ्लाइओवर के दोनों सिरों पर बनने वाली एप्रोच रोड का निर्माण चल रहा है
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंदौर-देवास बायपास पर बन रहा एमआर-10 फ्लाइओवर अब जल्द ही लोगों के लिए खुलने वाला है। लंबे समय से चल रहे इस प्रोजेक्ट को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने नई डेडलाइन तय कर दी है। निर्माण एजेंसी को अगले दो महीने के भीतर फ्लाइओवर का काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
करीब 50 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह फ्लाइओवर अगस्त 2023 में शुरू किया गया था। योजना के मुताबिक इसे 24 महीने में पूरा होना था, लेकिन अब लगभग पौने तीन साल बीतने के बाद भी परियोजना पूरी नहीं हो सकी है। निर्माण में देरी की मुख्य वजह ट्रैफिक डायवर्शन और फ्लाइऐश से जुड़ी तकनीकी समस्याएं रहीं। इन कारणों से कई बार काम की गति प्रभावित हुई और तय समय सीमा आगे बढ़ानी पड़ी।
फ्लाइओवर पर गर्डर लाने का काम अक्टूबर 2025 में प्रारंभ किया गया। 180 मीटर लंबाई में 30-30 मीटर के छह स्पान पर गर्डर चढ़ाए गए थे। यह काम दिसंबर 2025 तक पूरा हुआ। फिर स्लैब बिछाने का कार्य किया गया। वर्तमान में एप्रोच रोड का निर्माण जारी है, जिसकी वजह से परियोजना को पूरा करने में कुछ और समय लग रहा है। एनएचएआई ने पहले मई तक फ्लाइओवर तैयार करने का लक्ष्य रखा था, लेकिन एप्रोच रोड का काम धीमी गति से किया जा रहा है इसके चलते डेडलाइन को दो महीने आगे बढ़ाना पड़ा।
अब अगस्त तक फ्लाइओवर पूरी तरह तैयार कर यातायात के लिए खोलने की योजना है। फ्लाइओवर खुलने के बाद भी पूरा एमआर-10 जंक्शन प्रोजेक्ट समाप्त नहीं माना जाएगा। फ्लाइओवर के नीचे बनने वाले अंडरपास का निर्माण अभी बाकी है। अधिकारियों के अनुसार इस काम को पूरा करने में पांच से आठ महीने का समय लग सकता है। प्रोजेक्ट डायरेक्टर प्रवीण यादव के मुताबिक अगस्त में सिर्फ फ्लाइओवर शुरू किया जाएगा। वहीं इंदौर-बैतूल राजमार्ग से जुड़े आठ लेन वाले अंडरपास और अन्य संरचनाओं का निर्माण बाद में पूरा होगा। इस हिस्से में नर्मदा लाइन गुजरती है। कनेक्शन जोड़ने का काम नर्मदा विकास प्राधिकरण को करना है।
Source link
#इदर #क #एमआर10 #फलइओवर #अगसत #स #हग #शर #जकशन #बनन #म #लगग #समय
Previous post
क्या शशि थरूर और IPL को बेनकाब करने वाली थीं सुनंदा पुष्कर?: ललित मोदी का बड़ा खुलासा; राहुल गांधी पर भी निशाना
Next post
Deadspin | Belgium to host $2M Fortnite Global Championship 2026
The $2 million Fortnite Global Championship 2026 will be held in Antwerp, Belgium from Sept. 26-27, BLAST and Epic Games announced.
It is the first time the city has played host to a tournament on Fortnite competitive FNCS circuit. The Global Championship will be viewed by thousands of fans in Antwerp following months of qualification matches for the world’s top Fortnite players.
The announcement was made at the Fortnite Major 1 Summit in Dusseldorf, Germany over the weekend.
The Global Championship will feature 50 duos competing in 12 games across the two-day event.
–Field Level Media
#Deadspin #Belgium #host #Fortnite #Global #Championship
Post Comment