×
केबल नेटवर्क के धंधे में पार्टनरशिप का था विवाद:  केबल संचालक को गोली मारने वाला बदमाश ‘छोटू’ पकड़ा, पिस्टल बरामद – Gwalior News

केबल नेटवर्क के धंधे में पार्टनरशिप का था विवाद: केबल संचालक को गोली मारने वाला बदमाश ‘छोटू’ पकड़ा, पिस्टल बरामद – Gwalior News


ग्वालियर शहर के कोटेश्वर कॉलोनी में युवक का अपहरण कर उसे गोली मारने वाले बदमाश छोटू कमरिया को पुलिस ने घेराबंदी के बाद हाईवे से दबोच लिया है। वारदात के बाद से ही पुलिस की आंखों में धूल झोंक रहे इस बदमाश पर ग्वालियर पुलिस कप्तान द्वारा 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई अवैध पिस्टल भी जब्त कर ली है। अब इस सनसनीखेज वारदात में शामिल उसके अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस पूछताछ में जुट गई है। विवाद की वजह केबल नेटवर्क का कारोबार पुलिस जांच में सामने आया है कि यह पूरी खूनी रंजिश व्यापारिक वर्चस्व को लेकर शुरू हुई थी। पीड़ित विक्की यादव निवासी कोटेश्वर कॉलोनी ‘डिस्क’ (केबल नेटवर्क) के कारोबार से जुड़ा हुआ है। आरोपी छोटू कमरिया और उसके साथी विक्की के इस चलते हुए धंधे में जबरन अपनी हिस्सेदारी (पार्टनरशिप) मांग रहे थे। विक्की द्वारा पार्टनरशिप देने से साफ इनकार करने पर आरोपियों ने उसे रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश रच डाली। बातचीत के बहाने कार में बैठाया शनिवार रात छोटू कमरिया और उसके साथियों ने विक्की यादव को समझौते और बातचीत के बहाने बुलाया और जबरन अपनी कार में बैठा लिया। बदमाश, विक्की का अपहरण कर उसे पॉश इलाके सिटी सेंटर की तरफ ले गए। चलती कार और सुनसान जगह पर आरोपियों ने पहले विक्की को बेरहमी से पीटा और जब वह लहूलुहान हो गया, तो उस पर पिस्टल से फायर ठोंक दिया। गोली विक्की को लगी और आरोपी उसे मरणासन्न हालत में फेंककर फरार हो गए थे। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ अपहरण और हत्या के प्रयास का संगीन मामला दर्ज किया था। बेहटा चौकी के पास से दबोचा गया इनामी कातिल वारदात के बाद से ही सभी आरोपी शहर छोड़कर अंडरग्राउंड हो गए थे, जिसके बाद एसएसपी ग्वालियर ने आरोपियों की गिरफ्तारी पर 10-10 हजार रुपए का इनाम घोषित कर दिया था। मंगलवार रात को मुखबिर के जरिए पुलिस को पुख्ता सूचना मिली कि इनामी बदमाश छोटू कमरिया बेहटा चौकी के पास हाइवे पर किसी वाहन के इंतजार में खड़ा है और शहर से भागने की फिराक में है। सूचना मिलते ही सब-इंस्पेक्टर अतुल सिंह और रामचंद्र शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर रवाना हुए। पुलिस टीम ने सादे कपड़ों में घेराबंदी की और जैसे ही आरोपी ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की, जवानों ने उसे जमीन पर पटककर दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसकी कमर से वारदात में इस्तेमाल की गई पिस्टल और कारतूस बरामद हुए हैं।

#कबल #नटवरक #क #धध #म #परटनरशप #क #थ #ववद #कबल #सचलक #क #गल #मरन #वल #बदमश #छट #पकड़ #पसटल #बरमद #Gwalior #News

Post Comment