मोतीनगर थाना क्षेत्र के बिचपुरी गांव के युवक से शादी के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। रुपए लेकर युवती बीच रास्ते से भाग गई। मामले में मोतीनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित ने बताया कि खजुरिया में उनके रिश्तेदार रहते हैं। उनकी शादी के लिए सिंगरौली में एक लड़की का पता चला था। उन्होंने कहा कि कुछ पैसे खर्च होंगे, लेकिन शादी हो जाएगी। वह उनकी बातों में आ गया और शादी के लिए तैयार हो गया। इसके बाद वह रिश्तेदार के साथ सिंगरौली गया। जहां पर वह बिहारपुरा गांव के पास लड़की से मिला। दलाल ने युवती से सड़क पर मिलवाया। जहां मुलाकात के बाद वह शादी करने तैयार हो गया। दलाल और युवती के परिजन ने कहा कि पैसा दो और लड़की को साथ ले जाओ। हमारे यहां ऐसा ही चलता है। बताया जा रहा है कि 35 हजार रुपए युवती के परिजन को दिए गए हैं। 10 हजार रुपए दलाल को और 5 हजार रुपए अन्य खर्चा हो गए। इस प्रकार 50 हजार रुपए देने के बाद वह युवती को लेकर बाइक से वापस आ रहा था। रास्ते में दोनों नाश्ता करने के लिए रुके। वह नाश्ता कर रहा था। तभी एक बाइक सवार युवक आया और युवती को बैठाकर साथ ले गया। धोखाधड़ी पर बुधवार रात पीड़ित ने मोतीनगर थाने पहुंचकर शिकायती आवेदन दिया है।
Source link
#शद #क #नम #पर #धखधड #बच #रसत #स #भग #यवत #Sagar #News
Previous post
विश्व पर्यावरण दिवस: मौसम का बदल रहा मिजाज, 124 साल में पहली बार रिकॉर्ड तोड़ बढ़ा तापमान; पढ़ें पूरी रिपोर्ट
Next post



Post Comment