नईदुनिया प्रतिनिधि,इंदौर। शहर में श्वानों का आतंक बढ़ते जा रहा है। शुक्रवार सुबह एक श्वान ने अरबिंदो अस्पताल के डाॅक्टर सहित आसपास के 40 लोगों पर हमला किया। श्वान सुबह नौ बजे अरबिंदो अस्पताल परिसर में बने कैंसर अस्पताल तरफ पहुंचा, यहां महिला डाॅक्टर पर हमला किया। दो महिला डाॅक्टर, नर्स, मरीज, स्टूडेंट्स, अटेंडर्स और सिक्योरिटी गार्ड सहित 14 पर हमला करता गया।
श्वान के डर के कारण सभी लोग बचाव के लिए भागते नजर आए। सुबह करीब नौ बजे से शाम छह बजे तक श्वान अस्पताल और बाहर लोगों पर हमला करता रहा, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई।
श्वान को अरबिंदो अस्पताल परिसर से बाहर निकाला तो वह एलएनसीटी कॉलेज, बरदरी गांव, रेवती रेंज और रेनेसां कॉलेज तरफ पहुंच गया, इस बीच उसे जो भी रास्ते में दिखा वह हमला करते गया।
अरबिंदो अस्पताल और हुकुमंचंद अस्पताल में भी कई मरीज उपचार के लिए पहुंचे। अरबिंदो अस्पताल में गंभीर घायल मरीज अभी भी भर्ती है।
यह लोग हुए घायल
स्मृति, अक्षिता, सचिन राजपूत, अंजनी शर्मा, सीमा, शोभा, परिणीता, कुसुम, प्रणव, गोविंदा, विष्णु, अफसर, राजीव, आर्यन आदि शामिल हैं। इन्होंने बताया कि हम अस्पताल परिसर में थे, तभी अचानक श्वान आया और हमला कर दिया। हमें भागने तक का मौका नहीं मिल पाया। जानकारी मिली है कि अभी भी श्वान पकड़ाया नहीं है, वह आसपास के क्षेत्र में ही सक्रिय है।
Source link
#इदर #म #आवर #कतत #क #आतक #अरवद #असपतल #म #डकटर #सहत #आसपस #क #स #अधक #लग #पर #कय #हमल



Post Comment