शहर में अब तक सभी जोन क्षेत्रों में 467 भवनों का सर्वे किया गया है। इनमें से 305 में अग्नि सुरक्षा उपकरण लगे पाए गए। 157 भवनों में उपकरण बंद पाए गए अथ …और पढ़ें
HighLights
- अग्नि सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले होटल और भवनों पर होगी सीलिंग की कार्रवाई
- अब तक 101 भवन स्वामियों और संचालकों को नोटिस जारी किए गए हैं
- कुछ भवनों के बेसमेंट का उपयोग स्वीकृत अनुमति के अनुरूप नहीं पाया गया
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। नगर निगम की टीम ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में होटल और भवनों का निरीक्षण किया। अपर आयुक्त प्रखर सिंह और आशीष पाठक ने बताया कि टीम में सहायक यंत्री अंकेश बिरथरे, फायर आफिसर विनोद मिश्रा शामिल थे।
निरीक्षण के दौरान भवनों में स्थापित अग्नि सुरक्षा उपकरणों एवं व्यवस्थाओं की जांच की गई। फायर एक्सटिंग्विशर, फायर अलार्म सिस्टम, हाइड्रेंट सिस्टम, स्प्रिंकलर सिस्टम, आपातकालीन निकास मार्ग, आपातकालीन प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक अग्नि सुरक्षा उपायों का परीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान श्री गुरुकृपा होटल सरवटे बस स्टैंड के सामने, होटल वैष्णव पैलेस, सरवटे बस स्टैंड होटल दी मीरा राजीव गांधी चौराहा के पास, होटल दी क्लीन इंदौर, होटल दिलीप नसिया रोड, होटल वैष्णव नसिया रोड सहित भवनों एवं होटलों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं में गंभीर कमियां पाई गईं।
कुछ भवनों के बेसमेंट का उपयोग स्वीकृत अनुमति के अनुरूप नहीं पाया गया। इस पर संबंधित भवन संचालकों एवं स्वामियों को नियमानुसार नोटिस जारी कर तीन दिवस की समयावधि प्रदान की गई तथा निर्देशित किया गया कि निर्धारित अवधि में सभी कमियों को दूर कर अग्नि सुरक्षा उपकरणों को पूर्ण रूप से कार्यशील एवं उपयोग योग्य बनाया जाए।
Source link
#इदर #क #हटल #और #भवन #म #अगन #सरकष #उपकरण #नह #लग #मल #भवन #कए #सल



Post Comment