×
राज्यसभा के लिए पार्टी तीसरा उम्मीदवार मैदान में उतारती है तो उसकी जीत के हरसंभव प्रयास किए जाएंगे- मंत्री कैलाश विजयवर्गीय

राज्यसभा के लिए पार्टी तीसरा उम्मीदवार मैदान में उतारती है तो उसकी जीत के हरसंभव प्रयास किए जाएंगे- मंत्री कैलाश विजयवर्गीय

प्रदेश की तीन राज्यसभा सीटों में से दो पर सत्तारूढ़ भाजपा की जीत तय मानी जा रही है। पार्टी ने राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ और प्रदेश संगठन मंत्री रजनीश …और पढ़ें

Publish Date: Sat, 06 Jun 2026 07:41:09 AM (IST)Updated Date: Sat, 06 Jun 2026 07:41:09 AM (IST)

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एवं पूर्व मंत्री मीनाक्षी नटराजन। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. प्रदेश की तीन राज्यसभा सीटों के लिए 18 जून को मतदान होना है
  2. मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि “मुझे उम्मीद है कि हमारे दोनों उम्मीदवार राज्यसभा चुनाव जीतेंगे
  3. बोले- तीसरे उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित करने का हम हरसंभव प्रयास करेंगे

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। केबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने शुक्रवार को प्रदेश की तीन राज्यसभा सीटों के चुनाव को लेकर भाजपा की संभावित रणनीति पर अटकलों को हवा दे दी। उन्होंने कहा कि यदि पार्टी तीसरा उम्मीदवार मैदान में उतारती है, तो उसकी जीत सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

प्रदेश की तीन राज्यसभा सीटों में से दो पर सत्तारूढ़ भाजपा की जीत तय मानी जा रही है। पार्टी ने राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ और प्रदेश संगठन मंत्री रजनीश अग्रवाल को इन दो सीटों पर उम्मीदवार घोषित किया है। इधर कांग्रेस की ओर से पूर्व केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी नटराजन को प्रत्याशी बनाया गया है।

मीडिया से चर्चा में विजयवर्गीय ने कहा कि “मुझे उम्मीद है कि हमारे दोनों उम्मीदवार राज्यसभा चुनाव जीतेंगे। यदि हमारी पार्टी तीसरे उम्मीदवार की घोषणा करती है, तो हम उसकी जीत सुनिश्चित करने का हर संभव प्रयास करेंगे।”

प्रदेश की तीन राज्यसभा सीटों के लिए 18 जून को मतदान होना है

इधर शुक्रवार को इंदौर प्रवास पर आए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने संभावित तीसरे उम्मीदवार के बारे में पूछे जाने पर सीधे जवाब देने के बजाय कहा कि “अभी केवल दो सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा हुई है।” गौरतलब है कि प्रदेश की तीन राज्यसभा सीटों के लिए 18 जून को मतदान होना है। नामांकन पत्र 8 जून तक जमा किए जा सकते हैं।

प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गलियारों में सरगर्मी शुरू हो चुकी है। अपने-अपने दांव-पेंच आजमाए जा रहे हैं। इधर, कांग्रेस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी नटराजन को अपना उम्मीदवार बनाया गया है, जिस पर पार्टी के अंदर ही विवाद शुरू हो चुके हैं। पार्टी के कई नेता, कार्यकर्ता इस पर आपत्ति जता रहे हैं और विरोध करने पर उतर आए हैं। ये लोग खुलेआम पार्टी की इस उम्मीदवारी का विरोध कर रहे हैं। इधर, मंत्री विजयवर्गीय के बयान ने राजनीतिक सरगर्मी और बढ़ा दी है। इससे कांग्रेस में टेंशन बढ़ गया है।

Source link
#रजयसभ #क #लए #परट #तसर #उममदवर #मदन #म #उतरत #ह #त #उसक #जत #क #हरसभव #परयस #कए #जएग #मतर #कलश #वजयवरगय

Post Comment