नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। केरल तट पर तीन दिन की देरी से पहुंचा दक्षिण-पश्चिम मानसून अब तेजी से आगे बढ़ रहा है। मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि मौजूदा रफ्तार बनी रही तो मानसून 15 जून तक मध्य प्रदेश की सीमा में प्रवेश कर सकता है। फिलहाल प्रदेश के अधिकांश जिले प्री-मानसून गतिविधियों के प्रभाव से बारिश और तेज हवाओं का सामना कर रहे हैं।
तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई
शनिवार रात हुई बारिश के कारण राजधानी भोपाल के तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई। रविवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 5.8 डिग्री कम है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून रविवार तक केरल, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में आगे बढ़ चुका था।
भोपाल मौसम केंद्र के मौसम विज्ञानी बीएस यादव के अनुसार, मानसून की वर्तमान गति को देखते हुए इसके 15 जून तक मध्य प्रदेश पहुंचने की संभावना है। यह प्रदेश में मानसून आगमन का सामान्य समय माना जाता है। इससे पहले मानसून के 20 से 22 जून के बीच पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा था।
कई जिलों में हुई बारिश
शनिवार रात से रविवार सुबह तक प्रदेश के विभिन्न जिलों में वर्षा दर्ज की गई। नर्मदापुरम में सर्वाधिक 20.6 मिलीमीटर बारिश हुई। इसके अलावा भोपाल में 11.6 मिलीमीटर, राजगढ़ में 3.0 मिलीमीटर, रायसेन में 2.0 मिलीमीटर, उमरिया में 2.6 मिलीमीटर और जबलपुर में 1.0 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई।
प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में अधिकतम तापमान 35.8 से 41.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.0 से 29.4 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। वहीं पूर्वी इलाकों में गर्मी का असर बना रहा। खजुराहो 43.2 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा, जबकि नौगांव में तापमान 43.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
कई जिलों में चली तेज हवाएं
मौसम विभाग के अनुसार हरदा, सीहोर, देवास और खंडवा में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। वहीं इंदौर, भोपाल, उज्जैन, सागर और नर्मदापुरम सहित कई जिलों में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं का दौर रहा।
अगले चार दिन बढ़ सकता है तापमान
मौसम विभाग का कहना है कि सोमवार को प्रदेश के निचले पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ मौसम सक्रिय रह सकता है, जबकि अन्य संभागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा। आगामी चार दिनों में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है।
यह भी पढ़ें- एमपी में प्री-मानसून की दस्तक, भोपाल-नर्मदापुरम समेत कई जिलों में बारिश से गिरा पारा, जानें अगले 4 दिनों का हाल
Source link
#तज #स #आग #बढ #रह #मनसन #जन #तक #मधय #परदश #म #दग #दसतक #भपलइदर #समत #कई #जल #म #आधबरश


.jpg?ssl=1)
Post Comment