नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। जी-2 और प्रवासी भारतीय सम्मेलन के बाद इंदौर एक और वैश्विक आयोजन की मेजबानी के लिए तैयार है। यहां पांच दिनों तक दुनियाभर की 42 प्रतिशत कृषि भूमि रखने वाले ब्रिक्स के भारत सहित 11 सदस्य देशों के प्रतिनिधि और कृषि मंत्री वैश्विक खाद्य सुरक्षा, तकनीक, नवाचार आधारित खेती पर मंथन करेंगे।
यहां से निकले मंथन का असर दुनियाभर में दिखाई दे सकता है। नौ जून को सुबह से शुरू होने वाले आयोजन के लिए सोमवार को सदस्य देशों के 25 से अधिक प्रतिनिधि इंदौर आएंगे। वहीं शाम को छप्पन दुकान का भ्रमण भी प्रस्तावित है।
11 जून को द्विपक्षीय बैठक होगी
ब्रिक्स की पांच दिनी बैठक की शुरुआत नौ जून को कृषि कार्य समूह (एडब्ल्यूजी) की बैठक से होगी। सुबह नौ से आधे घंटे रजिस्ट्रेशन का समय रहेगा। प्रारंभिक सत्र के बाद अलग-अलग चार सत्र आयोजित होंगे। वहीं 10 और 11 जून को भी तीन और चार सत्र आयोजित होंगे। वहीं 11 जून को साढ़े पांच से सात बजे के बीच द्विपक्षीय बैठक होगी। इसी दिन शाम को मुख्यमंत्री रात्रि भोज देंगे।
वहीं 10 जून को सभी प्रतिनिधि सुबह सात से 10 बजे तक राजवाड़ा और ग्रामीण हाट-बाजार का भ्रमण भी करेंगे। आयोजन की तैयारी को लेकर कलेक्टर शिवम वर्मा ने रविवार को रेसीडेंसी कोठी में बैठक की। बैठक में सुरक्षा, यातायात, आवास, स्वच्छता, चिकित्सा, पेयजल, बिजली और अतिथियों के स्वागत-सत्कार सहित सभी व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की गई।
12 जून को मांडू भ्रमण
12 और 13 जून को कृषि मंत्रियों की बैठक होगी। इसमें भारत सहित 11 सदस्य देश और 10 आमंत्रित सदस्य देशों के 60 से अधिक कृषि मंत्री और प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। 12 जून को सुबह मंत्रियों की बैठक होगी और इसके बाद तीन बजे सभी मंत्री और प्रतिदिन मांडू के लिए रवाना होंगे। यहां पर केंद्रीय कृषि मंत्री भोज का आयोजन करेंगे। 13 जून को मंत्रियों की बैठक के साथ ही द्विपक्षीय बैठक होगी।
स्वास्थ्य सुविधा और सुरक्षा होगी पुख्ता
अतिथियों के लिए आयोजन स्थल शेरेटन होटल में स्वास्थ्य सेवाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं। यहां एंबुलेंस के अलावा डॉक्टरों की टीम मौजूद रहेगी। वहीं दो अस्पताल में भी विशेष व्यवस्था रहेगी। अधिकारियों और मंत्रियों के लिए लाइजनिंग अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। एयरपोर्ट से लेकर आयोजन स्थल तक सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रहेगी।
इन मुद्दों पर होगा मंथन
मंत्री स्तरीय बैठक से पहले तकनीकी सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें कृषि विशेषज्ञ वैश्विक चुनौतियों और समाधान पर मंथन करेंगे। वैश्विक खाद्य सुरक्षा, जलवायु परिवर्तन, अनुसंधान और आधुनिक कृषि तकनीकें रहेंगी। बढ़ते तापमान, अनियमित वर्षा और बदलते जलवायु परिदृश्य के बीच कृषि को टिकाऊ और लाभकारी बनाने पर चर्चा होगी। साथ ही डिजिटल कृषि, प्रिसिजन फार्मिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआइ), मशीन लर्निंग, रोबोटिक्स और डेटा आधारित फसल प्रबंधन जैसे आधुनिक विषयों पर चर्चा होगी।
आयोजन पर तिथिवार नजर
- 9 जून को सुबह 9 बजे से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन
- 10 जून सुबह राजवाड़ा और ग्रामीण हाट-बाजार का भ्रमण
- 11 जून को इंदौर में मुख्यमंत्री देंगे रात्रि भोज
- 11 जून को सदस्य देशों के मंत्री और आमंत्रित दस देशों के प्रतिनिधि आएंगे
- 12 जून को मंत्रियों की बैठक और शाम को मांडू भ्रमण
- 12 जून को मांडू में केंद्रीय कृषि मंत्री का देंगे रात्रि भोज
- 13 जून को विभिन्न सत्र के बाद द्विपक्षीय बैठक होगी
अपराधियों की परेड और ड्रोन से निगरानी
इधर ब्रिक्स सम्मेलन को लेकर पुलिस हाई अलर्ट है। शहर में सख्ती बढ़ा दी गई है। रविवार को पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने पुलिस अधिकारियों की बैठक लेकर सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने सम्मेलन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए एयरपोर्ट, होटल, कार्यक्रम स्थलों और वीवीआईपी रूट पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में स्टाफ व ड्राइवरों के सत्यापन, संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी, ड्रोन और सीसीटीवी से सर्विलांस, गुंडे-बदमाशों पर नजर रखने तथा प्रभावी यातायात योजना लागू करने के निर्देश दिए गए। साथ ही एंबुलेंस, अस्पताल और फायर ब्रिगेड सहित सभी आपातकालीन सेवाओं को अलर्ट मोड पर रखने तथा विभिन्न विभागों के बीच समन्वय सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
Source link
#बरकस #क #दस #सदसय #दश #क #परतनध #आज #इदर #पहचग #मगलवर #स #एडबलयज #क #बठक #हग #शर


.jpg?ssl=1)
Post Comment