बालाघाट जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सोमवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी स्कूटी से देशी शराब का परिवहन कर रहे थे। पुलिस ने उनके पास से 72 लीटर देशी शराब जब्त की है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान गोंगलई निवासी गुड्डु उर्फ मेहतराम लिल्हारे (32) और कोसमी निवासी अखिलेश बसेने (27) के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से देशी शराब के 400 क्वार्टर और परिवहन में इस्तेमाल की जा रही एक सफेद रंग की स्कूटी बरामद की है। ग्रामीण थाना प्रभारी उनि. रमेश जाट ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र अंतर्गत गायखुरी से गोंगलई होते हुए कोसमी की ओर एक सफेद स्कूटी पर दो व्यक्ति देशी शराब ले जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने संदिग्ध वाहन को रोकने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर नवेगांव रेलवे अंडरब्रिज के पास आरोपियों को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से 72 लीटर देशी शराब मिली। दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। इस कार्रवाई में एएसआई सकरूसिंह धुर्वे, प्रआर. प्रभुदयाल बिसेन, नसीम खान, संजय गोदरे, मप्रआर. सुविता बघेल, आरक्षक जीतु बिसेन, अरविंद गुर्जर और महिला आरक्षक मेघा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Source link
#बलघट #म #लटर #दश #शरब #जबत #सपलई #क #लए #सकट #स #ल #ज #रह #थ #आरप #अडरबरज #स #पकड़ #गए #Balaghat #Madhya #Pradesh #News

.jpg?ssl=1)

Post Comment