×
इंदौर में भाजपा और आरएसएस के बीच हुए विवाद में 24 घंटे बाद भी गिरफ्तारी नहीं

इंदौर में भाजपा और आरएसएस के बीच हुए विवाद में 24 घंटे बाद भी गिरफ्तारी नहीं

विधानसभा क्षेत्र-4 में भाजपा और आरएसएस से जुड़े पदाधिकारियों के कुत्तों को खाना खिलाने को लेकर हुए विवाद में 24 घंटे बाद भी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई …और पढ़ें

Publish Date: Tue, 09 Jun 2026 07:32:01 AM (IST)Updated Date: Tue, 09 Jun 2026 07:32:01 AM (IST)

इस तरह हुआ था विवाद। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. तकनीकि साक्ष्यों की जांच कर रही पुलिस
  2. आरोपियों के खिलाफ लगी प्राणघातक हमले की धारा
  3. भाजपा नेता वीरेंद्र शेंडगे के खिलाफ प्राणघातक हमले का प्रकरण दर्ज किया है

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। विधानसभा क्षेत्र-4 में भाजपा और आरएसएस से जुड़े पदाधिकारियों के कुत्तों को खाना खिलाने को लेकर हुए विवाद में 24 घंटे बाद भी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

पुलिस अब तकनीकि साक्ष्यों की जांच कर रही है। जिसमें सीसीटीवी फुटेज, घटनास्थल पर मोबाइल आदि की जानकारी जुटा रही है। मामले में भाजपा नेता वीरेंद्र शेंडगे के खिलाफ प्राणघातक हमले का प्रकरण दर्ज किया है, भाजपा ने उन्हें विधानसभा क्षेत्र-4 के प्रभारी पद से हटा दिया है। इतनी गंभीर धारा होने के बाद भी अब तक आरोपित को गिरफ्तार नहीं किया है।

मामले में विधायक मालिनी गौड़ के पीए प्रणय चित्तौड़ा, वीरेंद्र, शानू उर्फ सौरभ दिघे, गिरीश शेंडगे, अमित कोकाटे, मनीष इमोलिया और प्रशांत सोनी के खिलाफ जानलेवा हमले सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। फरियादी जयानी आगार ने मारपीट, धमकी और तोड़फोड़ के आरोप लगाए हैं। लेकिन एक भी आरोपित को अभी तक पुलिस गिरफ्तार नहीं कर चुकी है।

दरअसल घटना की शुरुआत शनिवार रात करीब 11 बजे हुई। उषा नगर में रहने वाला आरएसएस से जुड़े नीतेश दोपहिया वाहन से कुत्तों को खाना खिलाने गया था। इसपर वीरेंद्र ने नीतेश को टोका कि गंदगी फैलती है। इसपर दोनों की तरफ से आए लोगों ने एक-दूसरे के साथ मारपीट की। इसके बाद वीरेंद्र शेडगे के घर व आफिस पर हमला कर दिया।

दुकान में लगी आग लाखों की शराब जली

इंदौर: खुड़ैल थाना क्षेत्र अंतर्गत कंपैल गांव में शराब की दुकान में आगजनी की घटना हुई। जिसमें लाखों रूपये की शराब जलकर खाक हो गई। आग लगने के कारण शराब की बोतल फूटकर हवा में उडने लगी। फायर बिग्रेड ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके ठेकेदार मयंक पिता राजेंद्र जायसवाल हैं। रविवार रात में 11.30 बजे कर्मचारी ने दुकान बंद की थी, इसके बाद सवा बारह बजे आग की सूचना मिली। जानकारी अनुसार 17 हजार लीटर पानी से आग पर काबू पाया गया। आग में फर्नीचर सहित पूरी दुकान का माल जल गया।

Source link
#इदर #म #भजप #और #आरएसएस #क #बच #हए #ववद #म #घट #बद #भ #गरफतर #नह

Previous post

प्रॉपर्टी के लिए प्रोफेसर का कत्ल: डेढ़ माह पहले रची साजिश, दो बार दिल्ली आकर की रेकी, आरोपियों का कबूलनामा

Next post

Indore News:कोर्ट ने पूछा जलसंकट रोकने के लिए क्या किया, निगम ने बोला-चैनल साफ की, नोटिस दिए

Post Comment