जबलपुर के गौर चौकी अंतर्गत रानी अवंती बाई वार्ड 67 के कुड़रिया में बिजली खंभे से टूटकर गिरे तार की चपेट में आने से 7 साल के श्लोक कनौजिया की मौत हो गई …और पढ़ें
HighLights
- बुधवार सुबह संदीप कनौजिया का बेटा शौच के लिए खेत गया था
- देर तक न लौटने परिजनों ने देखा तो वह तार में फंसा अचेत पड़ा था
- स्थानीय लोगों ने बिजली कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाया
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। गौर चौकी अंतर्गत रानी अवंती बाई वार्ड क्रमांक 67 के कुड़रिया में बिजली खंभे टूट कर गिरे तार में दौड़ रहे करंट की चपेट में आने से 7 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। इस हादसे को लेकर क्षेत्र में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि बिजली कंपनी के अधिकारियों को लगातार सूचना दी जा रही थी।
इसके बाद भी जिम्मेदार अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया, जिसके चलते एक मासूम की मौत हो गई। बुधवार की सुबह ग्राम कुड़रिया गौर निवासी संदीप कनौजिया का सात वर्षीय बेटा श्लोक कनौजिया सुबह घर के पीछे खेत में शौच के लिए गया हुआ था। काफी देर तक जब वह नहीं लौटा तो घर वालों ने जाकर देखा तो श्लोक बिजली तार के चपेट में आने से अचेत पड़ा हुआ था।
बिजली के तार लटकने की दी गई थी सूचना
तत्काल उसे परिजन लेकर निजी अस्पताल पहुंचे, जहां परीक्षण के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों ने घटना के लिए बिजली कंपनी के अधिकारियों की लापरवाही को दोषी ठहराया है है। बिजली के तार लटक रहे इस बात की सूचना उन्हें लगातार दी जा रही थी। लेकिन उन्होंने ने ध्यान नहीं दिया, जिसके चलते मंगलवार की शाम बरसात और आंधी में तार टूट कर गिर गया और आज उनकी चपेट में आने से मासूम की मौत हो गई।
#जबलपर #म #बजल #क #खभ #स #टटकर #गर #तर #क #चपट #म #आय #सल #क #बचच #करट #लगन #स #मत



Post Comment