प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 1,400 करोड़ रुपये के बैंक घोटाले में एस कुमार्स नेशनवाइड लिमिटेड (एसकेएनएल) का अलीबाग के समीप मुरुड, रायगढ़ स्थित बंगला कुर …और पढ़ें
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 1,400 करोड़ रुपये के बैंक घोटाले में एस कुमार्स नेशनवाइड लिमिटेड (एसकेएनएल) का अलीबाग के समीप मुरुड, रायगढ़ स्थित बंगला कुर्क किया है। इसका बाजार मूल्य 60 करोड़ रुपये से अधिक है। यह बंगला एसकेएनएल के पूर्व अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक नितिन कसलीवाल के स्वामित्व का है।
ईडी इससे पहले इस मामले में लंदन में बकिंघम पैलेस के समीप स्थित लगभग 119.55 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति को भी कुर्क कर चुकी है। इस मामले में अब तक लगभग 179.55 करोड़ रुपये की संपत्तियों को कुर्क किया जा चुका है।
शेल कंपनियों के नेटवर्क से की मनी लॉन्ड्रिंग, अपराध की कमाई से खरीदा बंगला
ईडी की जांच में यह बात सामने आई कि एसकेएनएल के पूर्व अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक नितिन शंभुकुमार कसलीवाल ने अपने और अपने परिवार के सदस्यों के नियंत्रण वाली परस्पर जुड़ी संस्थाओं तथा समूह कंपनियों के नेटवर्क का उपयोग कर धन का दुरुपयोग और लेयरिंग की, जबकि एसकेएनएल ने बैंकों के कंसोर्टियम से ऋण सुविधा प्राप्त की हुई थी। एसकेएनएल से डायवर्ट किए गए धन का उपयोग मुरुड, रायगढ़ में अलीबाग के निकट स्थित संपत्ति के अधिग्रहण में किया गया।
जांच में यह बात भी सामने आई कि यह संपत्ति सीधे तौर पर अपराध से अर्जित आय से खरीदी गई थी, जो 1,400 करोड़ रुपये के एसकेएनएल बैंक धोखाधड़ी मामले से ही संबंधित है। कसलीवाल ने विभिन्न बैंकों द्वारा एसकेएनएल को दिए गए ऋण की राशि को अपने नियंत्रण वाली संबंधित संस्थाओं के नेटवर्क के माध्यम से डायवर्ट किया। इस राशि का एक हिस्सा उक्त कुर्क की गई संपत्ति को खरीदने में खर्च किया गया था।
Source link
#इदर #म #करड #रपय #क #घटल.. #बक #घटल #ममल #म #नतन #कसलवल #क #करड #क #बगल #करक



Post Comment